सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
जारी सूची के अनुसार नंदा भलावे कुशरे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा बनाया गया। वही इला तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल बनाया गया है। इसके साथ ही अभिषेक दुबे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना, लता शरणावत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर बनाया गया है। कुल 12 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया।
[embeddoc url=”https://khabarilal.net/wp-content/uploads/2025/01/IMG_20250127_224711_691.pdf” viewer=”browser”]