Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भाजपा ने फूका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जिलाध्यक्ष ने कहा अगर उनकी माँ ने दूध पिलाया है तो उन धर्मों के….देखिए वीडियो

Author Picture
Editor
Jan 28, 2025 1:56 PM IST

[inb_subtitle]

भाजपा ने फूका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जिलाध्यक्ष ने कहा अगर उनकी माँ ने दूध पिलाया है तो उन धर्मों के….देखिए वीडियो

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की अगुवाई में युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में आज गांधी चौक उमरिया में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया है।

उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर के जितने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए हैं सभी ने और कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि जब-जब इन्हें मौका मिला इन्होंने सनातन धर्म का अपमान करने का काम किया है। हमारे सनातन की आस्था और विश्वास का केंद्र महाकुंभ के बारे में और मां गंगा के बारे में जो अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया है। उसकी मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है वे सनातन धर्म के बारे में बोलते हैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं के कभी हिम्मत नहीं पड़ी कि वह किसी और के बारे में बोले। अगर उनकी मां ने दूध पिलाया है तो भी उन धर्म के बारे में बोले जिन धर्म के कार्यक्रमों के करने से क्या गरीबी हटती है क्या। सिर्फ हिंदुओं के कार्यक्रमों में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष टिप्पणी करते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का इतिहास है उन्होंने कहा है कि राम मंदिर जन्म स्थान पर टॉयलेट बनवाना चाहिए किसी ने कहा है स्कूल बनवाना चाहिए। कई कांग्रेस के नेताओं ने कहा है राम का कोई अस्तित्व भी नहीं था। कांग्रेस लगातार सनातन का अपमान करती चली आ रही है।

 

उन्होंने आगे कहा कि मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि सनातन का अपमान करना बंद करो। इस देश की जनता ने किस तरह से तुमको 15 साल तक सड़कों में घुमाया है। आने वाले 25 वर्षों में सनातन धर्मी तुम्हें देश की सड़कों में दौड़ा-दौड़ा कर घुमाएंगे। इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहो।उन्होंने कहा कि मैं अपने जिले के नागरिकों से आवाहन करना चाहता हूं कि ऐसे सनातन विरोधी पार्टी को ऐसे सनातन विरोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष को करारा जवाब दें। ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी भी याद कर सके की सनातन का अपमान करने वालों को देश की जनता माफ नहीं करती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी महू पहुंचे थे। वहां उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि गंगा  में नहाने से गरीबी मिटती है क्या ? क्या आपके पेट को खाना मिलता है? मैं किसी आस्था के ऊपर दोष नहीं लगाना चाहता हूं। अगर किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं माफी चाहता हूं। लेकिन आप बताइए जब बच्चा भूखा मार रहा है। बच्चा स्कूल में नहीं जा रहा है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। लोग जाकर हजार रुपए खर्च करके कंपटीशन में डुबकियां मार रहे हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज