Shorts Videos WebStories search

Gwalior News : भरी पंचायत में देखते देखते चल गई अंधाधुंध गोलियां 3 घायल 1 की मौत 

Correspondent

Gwalior News : भरी पंचायत में देखते देखते चल गई अंधाधुंध गोलियां 3 घायल 1 की मौत 
whatsapp

Gwalior News : ग्वालियर में पुश्तैनी जमीन विवाद की सुलह करने लगाई गयी पंचायत में दोंनो पक्षो में विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से अंधाधुंध गोलियां चलाई गई, जिसमें एक पक्ष के 3 लोग घायल और चौथे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दोनों पक्षों के सभी घायलो को इलाज के लिए भर्ती कराया,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Gwalior News : भरी पंचायत में देखते देखते चल गई अंधाधुंध गोलियां 3 घायल 1 की मौत 

दरअसल ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र गोकुलपुर धाम में पुश्तैनी जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद की सुलह करने के लिए परिवार के लोगों के द्वारा पंचायत लगाई गई थी इसी दौरान पंचायत में एक पक्ष के हुकुम सिंह यादव अपने परिवार के साथ आए हुए थे तो वहीं दूसरे पक्ष के रामू उर्फ रामबरन यादव भी अपने परिवार के साथ आए हुए थे पंचायत के दौरान दोनों परिवारों में विवाद होने लगा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे से मारपीट हो गई। इतना ही नही मारपीट के बाद वहां गोलियां चलना शुरू हो गई। इस गोलीबारी में हुकुम सिंह यादव के परिवार में बाल मुकंद यादव, पूर्व सरपंच शिवचरण यादव, खुद हुकम यादव भी घायल हो गए और इनका एक भतीजा पुरुषोत्तम यादव की मौत हो गई। तो वही रामु उर्फ रामबरन यादव के परिवार की तरफ से रामबरन यादव खुद और उनका भाई दिनेश यादव भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी घायल अस्पताल पहुच गए थे। जिसके बाद पुलिस तीन थाना पुलिसबल के साथ अस्पताल पहुचीं और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

ग्वालियर
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।