Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्वालियर शहर में यह पोस्टर बना चर्चा का विषय इन पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप 

Author Picture
Correspondent
Feb 10, 2025 3:49 PM IST

[inb_subtitle]

ग्वालियर शहर में यह पोस्टर बना चर्चा का विषय इन पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप 

—Advertisement—

ग्वालियर नगर निगम में भी सौरभ शर्मा की तरह धन कुबेर मौजूद है,इस तरह के आरोप लगाते हुए पोस्ट पब्लिक टॉयलेट में चिपकाए गए हैं।

ग्वालियर नगर निगम के प्रभारी सिटी प्लानर पवन सिंघल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए पब्लिक टॉयलेट में पोस्टर चिपकाए गए है,शहर के कमानी पुल स्थित पब्लिक टॉयलेट में अज्ञात शख्स ने यह पोस्टर चिपकाए हैं,जिसमें आरोप लगाया गया है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल चल रहा है,यहां परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की तरह प्रभारी सिटी प्लानर पवन सिंघल अवैध वसूली के जरिए धन कुबेर बन चुका हैं,इसमें उनका साथ उनके भाई और दो बेटे देते हैं, पवन सिंघल के इशारे पर आयुक्त ऑफिस में पदस्थ अंकुर गुप्ता और उनके साथ चार टीसी भी शामिल है। इन पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप…

  1. पवन सिंघल,नगर निगम प्रभारी सिटी प्लानर
  2. शशि भूषण सिंघल पवन सिंघल का भाई
  3. अंशुल सिंघल पवन सिंघल का बेटा
  4. अंकित सिंघल पवन सिंघल का बेटा
  5. अंकुर गुप्ता ,आयुक्त ऑफिस में पद पवन सिंघल का सहयोगी
  6. दीपक सोनी टीसी
  7. आकांशु मल्होत्रा टीसी
  8. मनीष शिवहरे टीसी
  9. संजय गोयल टीसी

यह पोस्ट पब्लिक टॉयलेट में किसने चिपकाए इसकी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है,लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह पोस्ट नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय तक पहुंचा है, ऐसे में देखना होगा कि मामले में किस तरह का एक्शन देखने मिलता है. 

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज