Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नई नवेली बहु ने चाचा ससुर को रात के अँधेरे में चाकू से किया हमला,पेट में फसी चाकू | देखें वीडियो

Author Picture
Editor
Dec 29, 2022 5:57 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Crime News : सागर के बंडा थाना क्षेत्र के कंदवा गांव में बहू ने अपने चाचा ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से चाचा ससुर गंभीर घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अंशुल जैन निवासी कंदवा की शादी 23 नवंबर को पथरिया दमोह की रहने वाली रितु जैन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही रितु ने ससुराल में विवाद करना शुरू कर दिया। उसने ससुराल में रहकर स्कूटी और कार खरीदवा ली थी। इसके बाद वह गांव में नहीं रहने की बात को लेकर परेशान करने लगी। बहू का कहा है कि उसे गांव में नहीं रहना। सागर में रहकर पढ़ाई करेगी। इसी बात को लेकर ससुराल के लोगों से विवाद हुआ।

समझाईस देने पहुँचे थे चाचा ससुर

झगड़े के चलते चाचा ससुर चक्रेश जैन गांव पहुंचे। जहां उन्होंने बहू रितु को समझाइश दी। लेकिन वह नहीं मानी। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देकर विवाद शांत कराया। जिसके बाद परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए।

देखिए वीडियो 

रात के अँधेरे में किया चाकू से हमला

देर रात बहू रितु उठी और सो रहे चाचा ससुर चक्रेश जैन पर चाकू से हमला कर दिया। चक्रेश के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। तत्काल घायल अवस्था में चक्रेश को बंडा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज