Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News :भाजपा मंडल अध्यक्ष से ही धान खरीदी केंद्र में ले ली गई 4000 की रिश्वत गरमाई शियासत

Author Picture
Editor
Dec 30, 2022 5:31 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : एक ओर जहाँ प्रदेश सरकार किसानों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने की बात धान खरीदी केंद्रों में कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर खरीदी केंद्र प्रभारियों पर किसानों से अतिरिक्त पैसे लेने के आरोप लग रहे हैं।

ऐसा ही एक वाक्या उमरिया जिले के परासी धान खरीदी केंद्र में घटित हुआ तब जब सत्ताधारी दल भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने ही धान खरीदी केंद्र प्रभारी पर 4000 रुपए लेने के आरोप लगा दिए और इस आशय की शिकायत जिले के कलेक्टर को अपने लैटर पैड पर कलेक्टर उमरिया को कर दी।भाजपा मण्डल अध्यक्ष पिपरिया सुंदरलाल यादव ने  बात करते हुए बताया कि मैं परासी सोसाइटी केंद्र में धान बेचने के लिए आया तो तौलाई, भराई और सिलाई के नाम पर 4000 रुपए मेरे से लिए गए हैं।

सुनिए मंडल अध्यक्ष की जुबानी 

 

उक्त मामले में जिले के भाजपा नेता खरीदी केंद्र पहुँचे और कार्यवाही की बात कही वही मौके से ही जिले के कलेक्टर के डी त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी है।

Umaria News :भाजपा मंडल अध्यक्ष से ही धान खरीदी केंद्र में ले ली गई 4000 की रिश्वत गरमाई शियासत
सुन्दरलाल यादव मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर उमरिया से की शिकायत

वही इस मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा भी मुखर हो गए हैं उन्होंने कहा कि यदि 4000 रिश्ववत लेने की शिकायत हुई है तो इसकी विधिवत जाँच होनी चाहिए,यदि सत्ताधारी दल के मंडल अध्यक्ष से ही रिश्ववत ली गई तो जिले के सामान्य किसानों का क्या हाल होगा,कांग्रेस इस तरह के आरोप पहले भी लगा चुकी है कि प्रदेश की शिवराज सरकार में किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है।

Umaria News :भाजपा मंडल अध्यक्ष से ही धान खरीदी केंद्र में ले ली गई 4000 की रिश्वत गरमाई शियासत

सत्ताधारी दल भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि यदि ऐसा किया गया हैं तो यह बेहद शर्मनाक हैं,ऐसे भ्रष्टाचारियों पर शख्त से शख्त कार्यवाही तुरन्त होंनी चाहिए,ऐसे भ्रष्ट अधिकारी जो किसान की फसल के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग हम जिले के संवेदनशील कलेक्टर से करेगें.

हालाँकि मामले की जानकारी संज्ञान में आते ही कलेक्टर उमरिया धान खरीदी केंद्र में पहुचें हैं और जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहें हैं.हालाँकि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों पर ऐसे आरोप लगते चले आ रहे हैं लेकिन धान खरीदी केंद्र प्रभारी राजनितिक संरक्षण का कम्बल ओढ़कर किसानो का शोषण कर रहे हैं.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज