Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्वालियर अपहरण मामला : 15 घंटे बाद माँ की गोद में पहुंचा शिवाय हुई जमकर आतिशबाजी

Author Picture
Correspondent
Feb 14, 2025 10:03 AM IST

[inb_subtitle]

ग्वालियर अपहरण मामला : 15 घंटे बाद माँ की गोद में पहुंचा शिवाय जमकर आतिशबाजी
— 15 घंटे बाद माँ की गोद में पहुंचा शिवाय जमकर आतिशबाजी

—Advertisement—

ग्वालियर अपहरण मामला : ग्वालियर से दिनदहाड़े किडनैप हुआ मासूम 15 घंटे बाद सकुशल घर पहुंच गया है। पुलिस ने अगुवा मासूम को मुरैना जिले के काजी वसई गांव से रिकवर किया है। बताया गया है पुलिस के दबाव के चलते बदमाश मासूम शिवाय गुप्ता को छोड़कर भाग निकले हैं। जैसे ही मासूम शिवाय के मिलने की खबर उसके परिजन को मिली घर और समूचे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। जय जय श्री राम और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारों से इलाका गूंज उठा, स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। 

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में मुरार थाना अंतर्गत सीपी कॉलोनी में रहने वाले व्यवसाई राहुल गुप्ता के 6 वर्षीय बेटे शिवाय गुप्ता का गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बताया गया था कि जब राहुल की पत्नी आरती अपने बेटे शिवाय को स्कूल बस के लिए छोड़ने घर से निकली थी। तभी थोड़ी दूरी पर बाईक सवार बदमाशों ने आरती की आंखों पर मिर्ची पाउडर डाला और उसके बाद शिवाय को छीनकर ले गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर दी थी साथ ही पड़ोसी जिले मुरैना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करके बाईक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही थी। मामला सनसनीखेज था और बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तक पहुंच गई थी। इसके बाद इस मामले की खुद मुख्यमंत्री डॉ यादव मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस दौरान पूरे शहर में शिवाय को किडनैप किए जाने की चर्चा जोरों पर थी। पुलिस किसी भी सूरत में बदमाशों की तलाश करके धर पकड़ की कोशिश में जुटी हुई थी। बड़ी संख्या में मोहल्लेवाले और मीडियाकर्मी शिवाय के घर के बाहर डेरा डाले थे। 

15 घंटे बाद रात तकरीबन 10 बजे मुरार निवासी उमर इसरार को सूचना मिली कि मुरैना जिले के काशीपुरा इलाके के समीप स्थित काजी वसई गांव में शिवाय लावारिस हालत में उनकी साली को मिला है। इसके तुरंत बाद उमर ने शिवाय के घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। इस दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह शिवाय के घर पर मौजूद थे। उन्होंने तत्काल मुरैना एसपी से बात की। 

इसके बाद ग्वालियर से एक पुलिस पार्टी मुरैना के लिए रवाना कर दी गई। पुलिस पार्टी के साथ शिवाय के पिता राहुल गुप्ता भी मौजूद थे। तकरीबन एक घंटे बाद शिवाय को उसके पिता और पुलिस अधिकारी सड़क मार्ग से ग्वालियर लाए। इस दौरान मासूम डरा सहमा नजर आ रहा था। मासूम शिवाय जैसे घर पहुंचा, उसे सकुशल देखकर ना सिर्फ परिजन ने बल्कि मोहल्लेवालों से राहत की सांस ली। इसके बाद माहौल उत्सवी हो गया। शिवाय के घर के बाहर खड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने अपनी खुशी जताने के लिए ना सिर्फ आतिशबाजी की। बल्कि ढोल ताशे की धुन पर डांस भी किया और जय जय श्री राम व मीडिया की जमकर जय जयकार की। शिवाय की सकुशल घर पिता राहुल गुप्ता और मां आरती ने खुशी जताई है। साथ ही पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। वहीं ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकता मासूम शिवाय को रिकवर करना था और अब जल्दी ही बदमाशों को तलाशने के बाद उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज