मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को नए साल का तोहफा मिला है। आईपीएस रैंक के अधिकारियों को राज्य में बड़े पैमाने पर पदोन्नति दी गई है। एडीजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। एमपी गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।ट्वीट कर जानकरी दी गई है.
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">December 30, 2022गृह विभाग द्वारा वर्ष 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के वेतन मैट्रिक्स-14 (रुपए 144200-218200) में "पुलिस महानिरीक्षक" के पद पर पदोन्नत कर पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।@DGP_MP #JansamparkMP pic.twitter.com/n411XZPglT
आईपीएस अधिकारी विवेक शर्मा को पीएचक्यू प्रशासन में एडीजी बनाया गया है। साजिद फरीद शापू एडीजी एसएएफ पीएचक्यू बने हैं। एसपी रैंक के 14 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन किया गया है। एसपी से 14 अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">December 30, 2022गृह विभाग द्वारा वर्ष 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के वेतन मैट्रिक्स-15 (रुपए 182200-224100) में "अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक" के पद पर पदोन्नत कर पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।@DGP_MP #JansamparkMP pic.twitter.com/7IOXPrg5LQ
एसपी सागर तरुण नायक, एसपी रीवा नवनीत भसीन, अमित सिंह, शशिकांत शुक्ला, संतोष सिंह गौर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गोस्वामी, महेश चंद्र जैन और सविता सोहाने डीआईजी बने हैं.






























