Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्वालियर में शादी समारोह के दौरान शादी में हर्ष फायर करने वाले 4 युवक गिरफ्तार

Author Picture
Correspondent
Feb 23, 2025 3:14 PM IST

[inb_subtitle]

ग्वालियर में शादी समारोह के दौरान शादी में हर्ष फायर करने वाले 4 युवक गिरफ्तार

—Advertisement—

Highlights

  • पुलिस ने आरोपियों से 2 हथियार भी जब्त किए
  • चिनोर थाना के छिमक गांव में हुई थी हर्ष फायरिंग
  • शादी समारोह में 4 युवकों ने की थी हर्ष फायरिंग 
  • पुलिस ने आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा

ग्वालियर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। चीनोर पुलिस में छीमक गांव में आयोजित शादी समारोह में राइफल से ताबड़तोड़ हर्ष फायर करने वाले 4 आरोपियों को दबोच लिया है।

चिनोर पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी को ग्राम छीमक के खैनवार मैरिज गार्डन में शादी समारोह आयोजित हुआ था, शादी में आए युवकों ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ हर्ष फायर किए थे। हर्ष फायरिंग के बाद इसके वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हुई थे।चिनोर पुलिस ने वीडियो के आधार पर तस्दीक कर अरुसी गांव के पपेंद्र रावत और शैलेंद्र रावत, नोनारी गांव के लालसिंह और बनियानी गांव के विजेंद्र रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज