Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नकली शैम्पू बनाने की फैक्ट्री पर छापा पैंटीन और हेड एंड शोल्डर्स जैसी कम्पनी की बनाई जा रही थी कॉपी 

Author Picture
Correspondent
Feb 23, 2025 4:15 PM IST

[inb_subtitle]

नकली शैम्पू बनाने की फैक्ट्री पर छापा पैंटीन और हेड एंड शोल्डर्स जैसी कम्पनी की बनाई जा रही थी कॉपी 

—Advertisement—

पुलिस ने नकली शैम्पू बनाने का कारखाना पकड़ा है। यहाँ प्रोक्टर एंड गेम्बल कंपनी के शैम्पू केमिकल और कलर मिलाकर बनाए जा रहे थे। पुलिस ने 50-50 किलो के पैक में भरकर रखे गए नकली शैम्पू और पैकिंग का सामान बरामद कर नकली शैम्पू की पैकिंग करते हुए 3 लोगों को भी पकड़ा है एक अन्य अभी फरार है। 

दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाने में दिल्ली के संगम विहार निवासी आशीष पांडे ने शिकायत की थी कि  बाजार के सर्वे के दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि थाटीपुर में गोपाल सिंह गुर्जर के निवास पर नकली शैंपू बनाया जा रहा है. जब पुलिस मौक़े पर पहुंची तो यहां प्रॉक्टर एंड गेम्बल कंपनी के पैंटीन, हेड एंड शोल्डर्स शैम्पु के खाली डिब्बों में नीली कैनों में से शैम्पू भर कर पैक कर रहे थे। 

पुलिस ने यहाँ काम कर रहे  नदीम खान , इकबाल खान और शकील खान को पकड़ा है तीनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.जांच टीम ने यहां से शैम्पू के 40 बॉक्स बरामद किए गए। जिसमें पैंटीन के 21 और हेड एंड सोल्डर्स के 19 डिब्बे थे। इसके अलावा नकली खाली 25 डिब्बे भी बरामद किए। इसमें पैंटीन के 11 हेड एंड सोल्डर्स के 14 और 2 केमिकल की कैन बरामद की है। जिसमें 50-50 किलो नीले कलर का लिक्विड भरा हुआ था। वहीं, 2 हीट मशीन भी मिली है, जिनमें एक पर एचओकेआई और दूसरे पर स्टनली लिखा था। कुछ अन्य कंपनी के शैम्पू के खाली डिब्बे तथा कुछ भरे हुए पैक भी बरामद किए गए। जिस पर पुलिस ने  सभी आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मामला दर्ज किया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज