Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

खबर का असर : भाजपा मंडल अध्यक्ष से रिश्वत लेने वाले हुए निलबिंत

Author Picture
Editor
Dec 30, 2022 2:07 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : धान खरीदी के बीच मे ही किसानों से आई शिकायतों के बाद कलेक्टर ने गढ़पुरी धान खरीदी प्रभारी हर्षित गुप्ता एवं सर्वेयर रमेश यादव को निलंबित कर दिया है,इनकी जगह अब प्रभारी के रूप में अजय गुप्ता एवम सर्वेयर के रूप में गणेश साहू खरीदी केंद्र का प्रभार लेंगे।

खबर का असर : भाजपा मंडल अध्यक्ष से रिश्वत लेने वाले हुए निलबिंत
इस मामले में कलेक्टर केडी त्रिपाठी ने बताया कि किसानों से मिली शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की गई है।विदित हो कि कलेक्टर केडी त्रिपाठी ने शुक्रवार की सुबह करींब 9.30 बजे गणपूरी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया है,इस दौरान करींब आधे दर्जन किसानों से सीधा संवाद किया,और खरीदी केंद्र में किसानों के सुविधा एवम व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली,इस दौरान कलेक्टर ने प्रांगड़ में मौजूद सुदामा सिंह,मनोज सिंह दोनो निवासी सरखनिया,दराई प्रजापति निवासी बमेरा, विजय सिंह निवासी रक्सा,कन्हैया यादव निवासी खैरा, दीनबंधु यादव निवासी गणपुरी सहित क़ई किसानों से खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओ सम्बन्ध में बातचीत की है,इस दौरान कुछ किसानों ने अनैतिक राशि न लेने की बात कही,वही कुछ ऐसे किसान भी थे,जिन्होंने तौल के नाम पर पैसे के डिमांड की बात स्वीकारी है।

यह भी पढ़े : Umaria News :भाजपा मंडल अध्यक्ष से ही धान खरीदी केंद्र में ले ली गई 4000 की रिश्वत गरमाई शियासत

इस दौरान कलेक्टर ने उन किसानों से भी पूछताछ की,जिन किसानों ने पूर्व में खरीदी केंद्र में अपनी धान का विक्रय किया था,इनमें मुख्य रूप से जयभान सिंह निवासी परासी,रामप्रसाद,राममिलन यादव दोनो निवासी गणपुरी,विवेक तिवारी निवासी धमोखर रहे है,इन किसानों से भी व्यवस्थाओं एवम किसानों से अनैतिक रकम लेने के सम्बन्ध में कलेक्टर ने बातचीत की है,जिसके बाद सस्पेंड की कार्यवाही की गई है।इस दौरान कलेक्टर केडी त्रिपाठी के साथ जिला खाद्य अधिकारी व्हीएस परिहार,प्रभा बड़करे, एनएस भाटी,पुनीत पांडे,बैंक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी मौजुद रहे है।

यह भी पढ़े : खबरीलाल की खबर का हुआ असर चौपाल से भोपाल तक पहुँचा भाजपा मंडल अध्यक्ष का दर्द

दरअसल गढ़पुरी खरीदी केंद्र में करींब चार दिनों पहले धमोखर निवासी किसान एवम भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर यादव अपनी करींब 107 क्विन्टल धान के विक्रय के लिए आये थे,इनका कहना है कि खरीदी प्रभारी एवम दूसरे जिम्मेदार कर्मी द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से तौल के नाम पर अनैतिक राशि की डिमांड करते है,हमने अपनी धान विक्रय के विरुद्ध करींब 4 हजार की रकम दी है,जिसके बाद रसीद मिल सकी है।इस गम्भीर मामले की लिखित शिकायत भी किसान सुंदर लाल यादव ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को सौंपी है।

खबर का असर : भाजपा मंडल अध्यक्ष से रिश्वत लेने वाले हुए निलबिंत
खबर का असर : भाजपा मंडल अध्यक्ष से रिश्वत लेने वाले हुए निलबिंत
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज