Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सेफ्टी वाल तोड़ते खाई में गिरा ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन घायल

Author Picture
खबरीलाल Desk
Mar 5, 2025 2:38 PM IST

[inb_subtitle]

सेफ्टी वाल तोड़ते खाई में गिरा ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन घायल
— सेफ्टी वाल तोड़ते खाई में गिरा ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन घायल

—Advertisement—

मड़ियादो – चोरइया मडियादो मार्ग पर लमती घाटी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सेफ्टी वाल तोड़ते हुए खाई में गिर गिरी। ट्रैक्टर में बैठे चालक सहित अन्य दो लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए छतरपुर भेजा गया। जानकारी के अनुसार मोहन यादव पिता पंचम यादव उम्र 26 वर्ष अन्य दो साथी गंगाराम यादव ओर सोनू यादव के साथ भूसा भरने दमोह क्षेत्र के किसी गांव में जा रहा था। घटना 12 बजे दोपहर की बताई जा रही। खाई में गिरा ट्रैक्टर ट्रॉली बड़े पेड़ में फंस गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया गया। वहीं इस घटना में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर मडियादो पुलिस से एएसआई राधे प्रसाद राय, आरक्षक निशांत वैष्णव, पायलट नीरज अहिरवार मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

दमोह से विनोद उदेनिया की रिपोर्ट 

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज