Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : 12 वर्ष की नाबालिग में 4 साल के मासूम की हत्या कर दफना दिया गढ्ढे में

Author Picture
Correspondent
Mar 20, 2025 11:22 AM IST

[inb_subtitle]

MP News : 12 वर्ष की नाबालिग में 4 साल के मासूम की हत्या कर दफना दिया गढ्ढे में
— MP News : 12 वर्ष की नाबालिग में 4 साल के मासूम की हत्या कर दफना दिया गढ्ढे में

—Advertisement—

MP News : 12 वर्ष की नाबालिग में 4 साल के मासूम की हत्या कर दफना दिया गढ्ढे में

MP News : ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक 12 साल की बच्ची ने एक 4 साल के बच्चे का अपहरण कर पहले उसकी हत्या की फिर उसके शव को गड्ढे में दफना दिया। मजदूर परिवार का 4 साल का मासूम बच्चा मंगलवार दोपहर को गायब हो गया था। जिसे पुलिस ढूंढने में जुटी हुई थी। लेकिन 39 घंटे बाद आरोपी 12 साल की बच्ची को हिरासत लेने के बाद उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद हुआ है।

शव कास्मो आनंदा भवन निर्माण में पिलर गाड़ने के लिए खोदे गए गड्ढे में मिला है। जिसमें बच्चा सिर के बल उल्टा गाढ़ हुआ था और ऊपर से पत्थर व मिट्टी भरी हुई थी। वही पुलिस नाबालिग बच्ची से पूछताछ में जुटी हुई है। कहीं कुछ ओर खुलासा न हो इसलिए।

दरअसल UP उत्तर प्रदेश के ललितपुर माहूलेन गांव में रहने वाले 27 वर्षीय रामकुमार वंशकार पेशे से मजदूर है। और वहां ग्वालियर में दो महीने मजदूरी के लिए अपने परिवार के साथ आए हुए थे। परिवार में पत्नी के अलावा उनके चार बच्चे हैं। दूसरे नंबर के बच्चे की उम्र चार साल है। जिसका नाम देवराज वंशकार है। अभी राजकुमार निर्माणाधीन टाउनशिप कॉस्मो आनंदा में मजदूरी कर रहा है। मंगलवार के दिन रामकुमार और उसकी पत्नी काम करने के लिए कॉस्मो आनंदा गए थे तभी चार साल का बच्चा देवराज वहां पर अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। दोपहर 12 बजे तक देव वहां पर बच्चों के साथ खेलता रहा और उसके बाद पास ही रहने वाली एक 12 साल की बच्ची के साथ बेर तोड़ने के लिए गया था। इसके बाद उसकी मां वहां पहुंची तो देवराज नहीं मिला।

पड़ोसी की 12 साल की बच्ची ने बताया कि वह उसे वापस उसी स्थान पर छोड़कर चली गई थी। बच्चे को गायब देखकर उसने अपने स्तर पर तलाश की। जब बच्चें का पता नहीं चला तो पति को सूचना दी। सूचना मिलते ही पति और अन्य साथी देवराज को तलाश करने लगे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी लगातार उसे तलाश करती रही। लेकिन बुधवार रात 9 बजे बच्चे का शव घर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर एक निर्माणधीन प्लॉट के पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में पड़ा मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस संवेदनशील मामले में 12 साल की बच्ची से पूछताछ की जा रही है। वह लगातार अलग अलग कहानियां सुनाकर पुलिस को गुमराह कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगा। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। साथ ही वह जादू टोने व तांत्रिक क्रियाओं से प्रभावित हो सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल की नाबालिग बच्ची ने ही देवराज का गला दबाकर हत्या कर उसे गड्ढे में दफनाया था लेकिन पुलिस इस बात को स्पष्ट नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि बच्ची की निशानदेही पर बच्चे के शव को बरामद किया है बच्ची को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है पूछताछ के बाद और पीएम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज