Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मेरठ ड्रम कांड के बाद ग्वालियर में धरने पर बैठा पति पत्नी पर लगाया ये बड़ा आरोप

Author Picture
Correspondent
Mar 29, 2025 6:07 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मेरठ में ड्रम कांड के बाद उन पतियों में खौफ का माहौल है, जिनकी पत्नियां शादी के बाद भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन में उलझी है। ग्वालियर में ऐसे ही एक पति को अपनी हत्या की आशंका सता रहा है। इस युवक की पत्नी की चार बॉयफ्रेंड हैं, पत्नी पति को छोड़कर एक बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। ये बॉयफ्रेंड पति को हत्या की धमकी दे रहा है। जब पुलिस ने युवक की बात को गंभीरता से नहीं सुना तो फिर परेशान होकर फूल बाग चौराहे पर CM के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया और CM डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाइ है।

ग्वालियर के जनकपुरी इलाके में रहने वाला अमित कुमार सेन मेरठ के ड्रम कांड के बाद खासा परेशान है। दरअसल अमित अपनी पत्नी से प्रताड़ित है। अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी अब तक चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है। इन दिनों वह घर छोड़कर राहुल बाथम नाम के बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है। अमित का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड और पत्नी ने मिलकर बड़े बेटे हर्ष की भी हत्या करवा दी थी। वहीं छोटे बेटे को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। जब उसने इसका विरोध किया तो बॉयफ्रेंड उसे हत्या करने की धमकी दे रहा है। अमित को आशंका है कि मेरठ में सौरभ ड्रम हत्याकांड की तरह उसका भी कत्ल हो सकता है। इस मामले को लेकर वह कई बार थाने में शिकायत करने गया लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। आखिर में परेशान होकर अमित ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर CM के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया। अमित ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित अमित ने बताया कि कई बार उसने जनकगंज पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं सुनाया गया। उधर इस मामले में जनकगंज थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है, अगर पूर्व में थाने में आवेदन दिया होगा तो उसमें की गई कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी। युवक की शिकायत पर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी उसे किया जाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज