Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Crime :मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने गोली मारकर की एक वृद्ध की हत्या, जताई जा रही आशंका

Author Picture
Editor
Jan 1, 2023 5:54 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP Crime : बालाघाट के किरनापुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत ककोड़ी के बोरवन के ग्राम साकरी टोला गांव में शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध व्यक्ति की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि इस वारदात के बाद सूत्रों की माने तो नक्सलियों के द्वारा मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या किया जाना बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद ग्राम साकरी टोला निवासी मृतक सदाराम सिरसाम के परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को रविवार को दी। बताया गया है की सदाराम सिरसाम शनिवार की रात में रोज की तरह खाना खाकर सो रहा था और घर पर अन्य परिजन भी थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने घर में आकर उसके सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी और इस पूरे वारदात की जरा सी भनक भी परिजनों को नहीं लग पाई हालांकि इस पूरे मामले को मुखबिरी के शक में नक्सलीयों द्वारा हत्या किया जाना बताया जा रहा है जो कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया  है।

वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए  शव को बरामद किया वही एस.डी.ओ.पी. दुर्गेश आर्मो ने हत्या के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि सदाराम सिरसाम उम्र 63 वर्ष पुलिस का मुखबिर नहीं था। हत्या के मामले को लेकर विवेचना की जा रही है। जाँच के बाद ही पता चल पायेगा की आखिरकार सदाराम की मौत कैसे हुई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज