Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

किशोरों और युवाओं को आ रहा है हार्ट अटैक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राम ने बताई ये बड़ी वजह

Author Picture
Correspondent
Apr 18, 2025 11:59 AM IST

[inb_subtitle]

किशोरों और युवाओं को आ रहा है हार्ट अटैक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राम ने बताई ये बड़ी वजह
— किशोरों और युवाओं को आ रहा है हार्ट अटैक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राम ने बताई ये बड़ी वजह

—Advertisement—

ग्वालियर चंबल अंचल में किशोर और युवाओं में हार्ट अटैक- कार्डियकअरेस्ट जानलेवा साबित हो रहा है। एक सप्ताह में ग्वालियर में दो छात्रों की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। जबकि 2 लोगों को वक्त पर CPR मिलने से जान बच गई। क्या है वजह

ग्वालियर चंबल में बीते एक महीने में चार युवा और किशोर अटैक का शिकार हुए, जिनमे 2 किशोरों की मौत हो गई, तो वहीं 2 युवाओं को वक्त पर CPR मिलने से जान बच गई..

आइए आपको बतातें हैं

केस – 01

ग्वालियर में पुलिस की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र मनीष आर्य की मौत, सुबह दौड़ने निकला था, अटैक से मौत

केस- 02

शिवपुरी में 14 साल के छात्र जयदीप को साइलेंस अटैक आया। अस्पताल ले जाते हुई मौत

केस- 03

38 साल के घनश्याम को पेट्रोलपंप पर अटैक आया.. सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर जान बचाई

केस – 04

डबरा में अपने खोए पिता को देखकर छत्तीसगढ़ निवासी युवा बेटे को आया अटैक.. आश्रम संचालकों ने CPR देकर बचाई जान..

डॉक्टर का कहना है कि जिन दो छात्रों की मौत हुई है वह सडन कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुए हैं। दौड़ते वक्त धड़कन ज्यादा तेज होने या फिर ज्यादा धीमी होने के चलते कार्डियक अरेस्ट की आशंकाएं बढ़ जाती है। ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल के कार्डियलॉजी के डॉ राम रावत का कहना है कि 14 और 19 साल के छात्र की मौत चिंताजनक है, इन हालातों के लिए लाइफस्टाइल भी बड़ी वजह है। देर रात तक जागना, सुबह जल्दी उठकर दौड़ना, खानपान का अंसतुलन कार्डियक अरेस्ट की वजह बन रहा है।

कार्डियक अरेस्ट-अटैक की वजह

1- देर रात तक जागना,सुबह जल्दी उठकर दौड़ाना

2- मोबाइल ज्यादा देखना, मानसिक तनाव होना

3- क्षमता से ज्यादा वर्क-आउट करना

4- फास्टफूड और जिम सप्लीमेंट लेना

5- बिना वॉर्म-अप के हार्ड रनिंग या वर्कआउट करना

कार्डियक अरेस्ट-अटैक से बचने के लिए उपाय

1- जिम में ज्यादा सप्लीमेंट न खाएं

2- रात में कम से कम 7 घंटे की नींद ले

3- फ़ास्ट फ़ूड, ऑयली फ़ूड न खाएं

4- गर्मी में पानी ज्यादा से ज्यादा पिए

5- देर रात तक एक जगह बैठ मोबाइल न देखें

6- ज्यादा घबराहट होने पर चेकअप कराएं

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज