Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior News: मियाँ बीबी के झगड़ो में MP का ग्वालियर अव्वल साल भर में आएं 1200 से अधिक मामले देखिए रिपोर्ट

Author Picture
Correspondent
Apr 18, 2025 12:08 PM IST

[inb_subtitle]

Gwalior News: मियाँ बीबी के झगड़ो में MP का ग्वालियर अव्वल साल भर में आएं 1200 से अधिक मामले देखिए रिपोर्ट
— Gwalior News: मियाँ बीबी के झगड़ो में MP का ग्वालियर अव्वल साल भर में आएं 1200 से अधिक मामले देखिए रिपोर्ट

—Advertisement—

ग्वालियर, मेरठ कांड के बाद ग्वालियर में पत्नियों और उनके बॉयफ्रेंड से प्रताड़ित पतियों में ख़ौफ़ का माहौल है। यही वजह है कि ग्वालियर में पत्नी और उनके बॉयफ्रेंड से परेशान पति थाने पहुंचकर पुलिस से कह रहे हैं सब मुझे मेरी “बीवी से बचाओ”। जी हां ग्वालियर में बीते 7 दिन में 7 ऐसे पति पहुंचे हैं जिन्होंने अपनी पत्नियों और उनके बॉयफ्रेंड पर मारपीट और हत्या की धमकी दी जाने की शिकायत की है। कुछ पतियों को तो मेरठ कांड की तरह है मारकर ड्रम में चुनवाने की धमकियां तक मिली है। ख़ौफ़ के मारे ये पति कह रहें हैं “मुझे मेरी बीवी से बचाओ”

ग्वालियर में इन दिनों पत्नियों और उनके बॉयफ्रेंड से प्रताड़ित पति पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। महिला थाने से लेकर SP की जनसुनवाई में प्रताड़ित पति अपनी पत्नियों के जुल्मों-सितम की कहानियां सुना रहें हैं। आइए आप भी सुनिए इन पतियों की गुहार..

केस- 01

28 मार्च 2024

ग्वालियर के जनकपुरी इलाके में रहने वाला अमित कुमार सेन मेरठ के ड्रम कांड के बाद खासा परेशान है। अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी अब तक चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है। इन दिनों वह घर छोड़कर राहुल बाथम नाम के बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है। जब उसने इसका विरोध किया तो बॉयफ्रेंड उसे हत्या करने की धमकी दे रहा है। अमित को आशंका है कि मेरठ में सौरभ ड्रम हत्याकांड की तरह उसका भी कत्ल हो सकता है, वो कई बार थाने में शिकायत करने गया लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। आखिर में परेशान होकर अमित ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर CM के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया।

केस- 02

01 अप्रैल 2025

ग्वालियर के गड्ढे वाला मोहल्ला का रहने वाला अजय डागौर ने नगरनिगम में आउटसोर्स कर्मचारी है, अजय के मुताबिक करीब 15 साल पहले उसने ग्वालियर में रहने वाली सोनिया राठौर से लव मैरिज की थी,कुछ साल तक तो सोनिया उसके साथ ठीक-ठाक तरीके से रही। इसी बीच उनका एक बेटा भी हो गया। लेकिन धीरे-धीर सोनिया बदल गई, कुछ सालों से सोनिया नए-नए बॉयफ्रेंड बनाने लगी,पार्टियों में जाने लगी और अब तो शराब-हुक्का पीने के वीडियो भी खुल कर सोशल मीडिया पर डालती है। जब उसने विरोध शुरू किया तो सोनिया ने उसके साथ मारपीट की, जब उसने सोनिया को पार्टियों में पकड़ा तो, सोनिया ने अपने बॉयफ्रेंड से भी उसे पिटवाया। अजय ने आरोप लगाया कि करीब 3 साल से उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। सोनिया उसके 6 साल के बेटे को भी अपने साथ ले गई है। जब वह बेटे से मिलने की जिद करता है तो सोनिया और उसके बॉयफ्रेंड उसे पीटते हैं,अजय के मुताबिक जब वह परेशानी लेकर थाने जाता है तो पुलिस वाले उसे पारिवारिक मामले का हवाला देकर भगा देते हैं। जब अजय ने पत्नी से तलाक लेने की बात कही तो पत्नी ने तलाक के एवज में पांच लाख रुपए की डिमांड की है। जबकि वह 8000 की नौकरी करता है, ऐसे में पत्नी को 5 लाख रुपए कैसे दे सकता है। अब अजय को अपनी पत्नी और बॉयफ्रेंड से जान का डर सता रहा है। अजय का कहना है कि उसकी पत्नी और बॉयफ्रेंड उसके टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में डालकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

केस- 03

03 अप्रैल 2025

शिंदे की छावनी में रहने वाले विशाल बत्रा ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पत्नी उसकी मां को वृद्धाश्रम में छोड़ने के लिए झगड़ा करती है। जब विरोध किया तो पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलवाकर विशाल और उसकी मां की पिटाई करवा दी। ये पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। इंदरगंज पुलिस ने इसमें केस दर्ज कर जांच कर रही है।

पतियों के द्वारा पत्नियों की गंभीर शिकायत किए जाने के बाद पुलिस भी हलकान है। महिला थाने से लेकर SP की जनसुनवाई तक में पतियों द्वारा गंभीर शिकायतें की गई है। डीएसपी किरण अहिरवार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस के पास पतियों द्वारा गंभीर प्रकरण की शिकायत की जा रही है। जिन मामलों में पतियों की शिकायत वाजिब है उनमें तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि कुछ मामलों में काउंसलिंग कर सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक पिछले 1 साल में पति-पत्नी के झगड़े के लगभग 1500 मामले थानों तक पहुंचे हैं। इनमे से करीब 750 मामलों में सुलह कराई गई है, करीब 540 मामलों में FIR की गई है, बाकी पेंडिंग मामलों में काउंसलिंग के बाद सुलह या FIR की जाएगी।

मेरठ कांड के बाद ग्वालियर में पत्नियों से प्रताड़ित पतियों में खूब है। यही वजह है कि लंबे समय से प्रताड़ना का शिकार हो रहे पतियों ने अब पुलिस के पुलिस के पास जाकर गुहार लगाना शुरू कर दी है।

मुझे मेरी बीबी से बचाओ..

7 दिन में 7 पति पुलिस के पास पहुंचे..

पत्नी के खिलाफ गंभीर शिकायतें..

सालभर में 1200 मिया-बीबी थाने पहुंचे

पत्नियों के पतियों पर सितम.. पुलिस परेशान.. सुलह के लिए काउंसलिंग कराए या FIR दर्ज करें..

एक सप्ताह में 7 पतियों ने अपनी पत्नियों को लेकर गंभीर..

2 पतियों ने पत्नियों के बॉयफ्रेंड के साथ रहने और मारपीट की शिकायत की..

2 पतियों ने पत्नियों के बॉयफ्रेंड द्वारा हत्या कर ड्रम में पैक करने की शिकायत की..

एक पत्नी ने सास को वृद्धाश्रम में छोड़ने की ज़िद में पति और सास को पीट डाला..

एक अफ़सर पति ने पत्नी को साथ रहने को कहा- तो 10 लाख के दहेज की शिकायत कर दी. परेशान पति ने पुलिस से गुहार लगाई।

इनके अलावा साल भर में 1200 मियां-बीबी झगड़कर थाने पहुंचे. महिला थाने में पति- पत्नी के झगड़े के 1200 शिकायतें आई..

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज