Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर चढ़वा दी थी पति पर कार 2 माह बाद हुई गिरफ्तार

Author Picture
Correspondent
Apr 19, 2025 6:59 PM IST

[inb_subtitle]

बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर चढ़वा दी थी पति पर कार 2 माह बाद हुई गिरफ्तार
— बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर चढ़वा दी थी पति पर कार 2 माह बाद हुई गिरफ्तार

—Advertisement—

Highlights

  • पति पर कार चढ़वाने वाली पत्नी गिफ्तार
  • 2 महीने से फरार पत्नी रजनी गिरफ्तार
  • फरार रजनी पर घोषित था 2 हज़ार का ईनाम
  • पति अनिल पाल पर प्रेमी मंगल सिंह से चढ़वाई थी कार
  • 20 मार्च को नाका चन्द्रबदनी इलाके में हुई थी घटना
  • घटना ल बाद प्रेमी मंगल सिंह हो चुका था गिरफ्तार
  • SSP धर्मवीर सिंह ने फरार रजनी पर घोषित किया था ईनाम
  • झांसी रोड़ थाने में पत्नी और प्रेमी पर दर्ज है केस

ग्वालियर में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर कार चढ़वाने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 मार्च को आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर कर चढ़वाई थी जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। झांसी रोड पुलिस ने इसमें हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था घटना के बाद फरार पत्नी पर पुलिस ने 2000 का इनाम भी घोषित किया था।

बीते 20 मार्च को ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी इलाके में अनिल पाल को एक कार ने कुचल दिया था। दरअसल इस कार को अनिल की पत्नी रजनी का प्रेमी मंगल सिंह चल रहा था। दिनदहाड़े हुई यह घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हादसे में पति अनिल पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था सीसीटीवी फुटेज के आधार पर झांसी रोड थाना पुलिस ने इसमें अनिल की शिकायत पर उसकी पत्नी रजनी और प्रेमी मंगल सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने प्रेमी मंगल सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पत्नी रजनी फरार थी जिस पर पुलिस ने 2000 का इनाम भी घोषित किया था। आज सूचना मिलने के बाद झांसी रोड पुलिस ने आरोपी पत्नी रजनी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस रजनी को कोर्ट में पेश कर अगली कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज