Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : दिल्ली के 3 चोर ग्वालियर में गिरफ्तार पुलिस ने चोरी की प्लानिंग कर दी फेल

Author Picture
Correspondent
Apr 22, 2025 4:48 PM IST

[inb_subtitle]

MP News : दिल्ली के 3 चोर ग्वालियर में गिरफ्तार पुलिस ने चोरी की प्लानिंग कर दी फेल
— MP News : दिल्ली के 3 चोर ग्वालियर में गिरफ्तार पुलिस ने चोरी की प्लानिंग कर दी फेल

—Advertisement—

MP News: ग्वालियर पुलिस ने दिल्ली के एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुरानी छावनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3 चोरों को दबोच लिया है। गिरोह के सदस्य बाइक पर सवार होकर ग्वालियर से वारदात करने आए थे।

पुरानी छावनी थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए, लेकिन पुलिस चेकिंग देखकर बाइक मुड़कर वापस जाने लगे। शंका होने पर सिपाहियों ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास बाइक के दस्तावेज नही थे, पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की, तो बदमाश दिल्ली-हरियाणा के शातिर वाहन चोर निकले।

इनकी बाइक भी चोरी की निकली है। बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन सख़्ती से पूछताछ में उनकी पहचान विशाल उर्फ विक्की धानुक, नीरज कुशवाह और महेन्द्र उर्फ मोनू के रूप में हुई। तीनों आरोपी दिल्ली से चोरी की बाइक से चोरी करने के लिए ग्वालियर आए थे, लेकिन वारदात से पहले ही पकड़े गए।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज