Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

रंगदारी माँगने वाले 4 गैंगस्टर गिरफ्तार 2 हुए फरार तलाश जारो

Author Picture
Correspondent
May 19, 2025 2:12 PM IST

[inb_subtitle]

रंगदारी माँगने वाले 4 गैंगस्टर गिरफ्तार 2 हुए फरार तलाश जारो

—Advertisement—

गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर के भतीजे और उसके साथियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को देख भागे बदमाशों में से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि गैंगस्टर परमार सिंह तोमर का भतीजा भागने में सफल हो गया। लेकिन पुलिस ने घायल सहित चार बदमाशों को पकड़ लिया और घायल एक बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश पर आधा अर्जन के करीब संघीन अपराध दर्ज हैं। वहीं पुलिस अब गैंगस्टर के भतीजे और उसके एक साथी के तलाश पर जुट गई है।

दरअसल ग्वालियर में आज हजीरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी दो दिन पहले चौड़े हनुमान के पास उपद्रव, रंगदारी और फायरिंग करने वाले गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा और उसके साथी पुरानी छावनी स्थित मोतीझील इलाके में डवलप हो रही एक कॉलोनी में पुलिस से बचने के लिए मजदूरों के टपरों में छुपे हुए है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी तो बदमाश भागने लगे। पुलिस अलर्ट थी और तीन बदमाश सौरभ कडेरे और दो नाबालिग बदमाशो को धर दबोच लिया। जबकि एक बदमाश का पैर भागते वक्त सेफ्टी टैंक में फंसने के कारण टूट गया। इस दौरान मौका पाकर गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा प्रशांत तोमर और उसका एक अन्य साथी रानू सिकरवार फरार हो गया। हम आपको बता दें कि 2 दिन पहले गैंगस्टर परमार सिंह तोमर के भतीजे प्रशांत और उसके पांच साथियों के द्वारा दो दिन पहले चौड़े हनुमान मंदिर के पास रहने वाले पंकज यादव की मारपीट कर फायरिंग की थी। इसके बाद बिरला नगर निवासी नरेन्द्र तोमर के अमित रेस्टोरेंट पहुंचे और रंगदारी मांगी थी। जब उसने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर वहां पर खड़ी उसकी कार की तोडफ़ोड़ कर दी थी और इस दौरान बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके बाद से पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद फरार गैंगस्टर के भतीजे प्रशांत और उसके एक साथी रानू की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज