Shorts Videos WebStories search

एडवोकेट पुष्पराज सिंह 8 वीं बार चुने गए जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष

Editor

whatsapp

जिला अधिवक्ता संघ उमरिया का चुनाव आज जिला न्यायालय उमरिया परसिर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ है। जिला न्यायालय उमरिया के इस चुनाव में कुल 340 अधिवक्ताओं को वोट डालने का अधिकारी प्राप्त था जिसमे कुल 327 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।कुल 96.17 प्रतिशत मतदान हुआ है।बताया जा रहा है कि 327 में 7 वोट निरस्त हो गए है।

किसे कितना प्राप्त हुआ मत

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 4 अभ्यर्थी अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे थे।जिसमे पुष्पराज सिंह मतों 13 वोट से विजयी घोषित हुए है।बताया जा रहा है वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पराज सिंह 8वीं बार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए है।

पुष्पराज सिंह उमरिया 138

दिवाकर सिंह उमरिया 125

सज्जन आजाद चंदिया 23

रामचरित मिश्रा उमरिया 36

उपाध्यक्ष पद के लिए 2 दावेदार चुनाव के मैदान में उतरे हुए थे।

जितेन्द्र सिंह 204

पंकज द्विवेदी 116

सचिव पद के लिए 2 उम्मीदवार मैदान में थे।

सुखबदन महोबिया 166

कौशलेंद्र सिंह राणा 154

सुखबदन महोबिया 12 मत से विजयी हुए

सह सचिव,कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय प्रभारी पद के लिए एक-एक दावेदार सामने आए थे जिन्हें निर्विरोध चुना गया है।

राजीव सिंह बघेल : निर्विरोध सह सचिव

रामकृष्ण उपाध्याय निर्विरोध कोषाध्यक्ष

लालमणि यादव निर्विरोध पुस्तकालय

Editor

मेरा नाम संजय विश्वकर्मा है,वैसे मेरा ख्याल है ‘खबर वह है, जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी सब केवल विज्ञापन है’ बतौर पत्रकार मेरा काम है, कि यथासंभव स्पष्ट रूप से ख़बरों की सच्चाई से आपको रूबरू करवा सकूँ। सच बोलता हूँ और विभिन्न परिस्थितियों में सही और सटीक काम करने का प्रयास भी करता हूँ। आप 09425184353 पर संपर्क करके मुझे खबर से अवगत करवा सकते हैं। आपका नाम और पहचान सार्वजानिक नही करूँगा।
error: RNVLive Content is protected !!