Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : NH43 पर भीषण सड़क हादसा 2 ट्रकों की भिंड़त में 1 ड्राइवर की मौत जानिए क्यों हुआ हादसा

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 22, 2025 10:00 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : जिला मुख्यालय उमरिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भंगहा के पास दो ट्रैकों की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी की घटना स्थल पर एक ट्रक का ड्राइवर ड्राइविंग सीट के पास फस गया। उस ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।घटना आज सुबह 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूसरे ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। स्थानीय जनों के द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।


घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी : कोतवाली प्रभारी

कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्रशर्मा ने जानकारी देते हुए बताया दो ट्रकों की टक्कर में एक ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। ड्राइवर ट्रक में बुरी तरीके से फंसा हुआ है जिसे जेसीबी की मदद से निकलने का प्रयास किया जा रहा है।दूसरे ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं।

क्यों हुई दुर्घटना

उक्त मामले में कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा नव इस मामले में बताया कि एक स्विफ्ट कार को बचाने के चक्कर मे यह हादसा घटित हुआ है।हालांकि शिफ्ट कार चालक घटना के दौरान मौके से निकल चुका था। जेसीबी की मदद से मृत ड्राइवर को ट्रक से निकलने का प्रयास किया जा रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज