Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Transfer List : CEO जिला पंचायत से लेकर अपर मुख्य सचिव तक होंगे इधर से उधर प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी लगभग पूरी, कभी भी आ सकती है लिस्ट

Author Picture
Editor
Jun 24, 2025 9:06 AM IST

[inb_subtitle]

MP Transfer List : CEO जिला पंचायत से लेकर अपर मुख्य सचिव तक होंगे इधर से उधर प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी लगभग पूरी, कभी भी आ सकती है लिस्ट
— MP Transfer List : CEO जिला पंचायत से लेकर अपर मुख्य सचिव तक होंगे इधर से उधर प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी लगभग पूरी, कभी भी आ सकती है लिस्टMP Transfer List : CEO जिला पंचायत से लेकर अपर मुख्य सचिव तक होंगे इधर से उधर प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी लगभग पूरी, कभी भी आ सकती है लिस्ट

—Advertisement—

MP Transfer List : प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। उच्च स्तर पर सहमति होते ही लिस्ट बाहर आएगी। पहले आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया जाएगा। इसके बाद आईपीएस और आईएफएस के तबादले होंगे।

पहली सर्जरी में सीईओ जिला पंचायत से लेकर अपर मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारी प्रभावित होंगे। सप्ताहभर में एक दर्जन जिलों के कलेक्टर बदले जाने हैं तथा चार संभागों में आयुक्तों की भी नई पदस्थापना संभावित है। अपर कलेक्टर और एसडीएम के रिक्त पदों में भी पोस्टिंग की जाएगी।

बदले जाएगे कई कलेक्टर 

सूत्रों के अनुसार आईएएस अफसरों की तबादला लिस्ट तीन बार बनी। इसके पीछे 3 अधिकारियों की पोस्टिंग पर सहमति नहीं बन पाना है। जबलपुर कलेक्टर को भोपाल बुलाकर बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर मंथन चल रहा है। इंदौर कमिश्नर और इंदौर कलेक्टर की पोस्टिंग को लेकर भी सरकार कोई निर्णय लेगी। कलेक्टर आशीष सिंह का उज्जैन संभाग आयुक्त बनाए जाने की चर्चा है। भोपाल कलेक्टर को भी दूसरी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मंत्रालय में दर्जनभर सचिव, पीएस के प्रभार बदलेंगे

मंत्रालय में सचिव स्तर के अफसर कई विभागों में नहीं है। एमएसएमई में तो उप सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। आयुष विभाग में भी सचिव नहीं है। यानी आधा दर्जन सचिव स्तर के अफसर आ सकते हैं। प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर है एक दर्जन अफसरों के विभाग बदले जाना है। जिनके पास एक से अधिक बड़े विभाग है, उनको लेकर ज्यादा संभावना है। सरकार दो साल से अधिक समय से पदस्थ कलेक्टरों को इधर से उधर करेगी। वहीं 24 से ज्यादा जिला पंचायत सीईओ बदले जा सकते हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज