Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

CTC CRPF ग्वालियर में 16 हप्ते की ट्रेनिंग के बाद 339 नव नियुक्त सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न 

Author Picture
Correspondent
Jun 24, 2025 10:41 AM IST

[inb_subtitle]

CTC CRPF ग्वालियर में 16 हप्ते की ट्रेनिंग के बाद 339 नव नियुक्त सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न 
— CTC CRPF ग्वालियर में 16 हप्ते की ट्रेनिंग के बाद 339 नव नियुक्त सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न 

—Advertisement—

Gwalior News : ग्वालियर में पनिहार स्थित सीआरपीएफ के केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय में दीक्षांत परेड और शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया है।जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस महानिरीक्षक गुरशक्ति सिंह सोंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

कुल 06 कन्टीनजेंट शामिल हुए शामिल 

गुरशक्ति सिंह पुलिस महानिरीक्षक,केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय,CRPF ग्वालियर ने बताया की इस मौके पर 16 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद 339 नव नियुक्त सिपाहियों ने दीक्षांत परेड निकाली,सहायक कमांडेंट सरबजीत सिंह तलवार ने परेड को कमान किया।परेड का निरीक्षण मुख्य अतिथि गुरशक्ति सिंह सोंड़ी ने किया और सलामी भी ली। दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण परेड में कुल 06 कन्टीनजेंट शामिल थे।भारत माता के सम्मान में उनका जोश अलग ही देखने मिला।

ट्रॉफी देकर बढ़ाया गया उत्साह

आपको बता दें कि कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साह भी बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि गुरशक्ति सिंह ने सिपाही/ट्रेड्समैन कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज