Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया : फेंसिंग वायर में लगे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Author Picture
Editor
Jun 24, 2025 9:30 PM IST

[inb_subtitle]

उमरिया : फेंसिंग वायर में लगे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
— उमरिया : फेंसिंग वायर में लगे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

—Advertisement—

Umaria News : उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत करकेली घुलघुली मार्ग पर बन्ना नाला के पास आज 24 जून की शाम 6:00 के आसपास एक किसान फेंसिंग वायर में लगे हुए करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बना नाला के पास OP गुप्ता के घर के पीछे के एरिया में जीआई तार की फेंसिंग में लगे करंट की चपेट में आने से करही टोला निवासी एक किसान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान संत कुमार बैगा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद नौरोजाबाद पुलिस बल मौके पर पहुँचा है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक संत कुमार बैगा,ओमप्रकाश गुप्ता की घर के बगल में खेती किसानी का काम कर रहा था। शाम 6:00 जैसे ही वह अपने काम से फ्री होकर के आराम करने के उद्देश्य जैसे ही वह ओमप्रकाश गुप्ता के घर के पीछे की तार से बनी हुई बैरिकेटिंग के खंभे में जैसे ही वह अपनी पीठ टिक कर बैठा वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गया। मृतक के पीठ में झुलसने के निशान भी बताई जा रहे हैं।फेंसिंग वायर में कंरट लगाने की क्या जरूरत पड़ गई.इस मामले से पर्दा पुलिस विवेचना से उठ पाएगा.

हालांकि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है शव अपने कब्जे में ले लिया गया है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज