Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया जिले में आंगनवाड़ी में निकली 42 पदों पर भर्ती पढिए पूरी जानकारी

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 24, 2025 10:53 PM IST

[inb_subtitle]

उमरिया जिले में आंगनवाड़ी में निकली 42 पदों पर भर्ती पढिए पूरी जानकारी

—Advertisement—

Aaganwadi bharti 2025 : कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना उमरिया के द्वारा आंगनवाड़ी में भर्ती के लिए जानकारी जारी की गई है। उक्त जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि 13 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 29 पदों पर आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती उमरिया जिले में की जानी है।

एकीकृत बाल विकास परियोजना उमरिया कं02 जिला उमरिया के निम्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित (मानसेवी) रिक्त पदों की पूर्ति की जाना है। जिसके लिये ग्रामीण क्षेत्र हेतु संबंधित ग्राम तथा नगरीय क्षेत्र हेतु नगरीय क्षेत्र के वार्ड की स्थानीय निवासी महिला आवेदिकाओं से आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किये जाते है। आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की सुविधा MP Online द्वारा तैयार ‘चयन पोर्टल” (http://chayan.mponline.gov.in) पर उपलब्ध है। आवेदन MP Online द्वारा स्थापित कियोस्क के माध्यम से या स्वयं MP Online के पोर्टल पर जाकर भर सकते है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका पद पर नियुक्ति के संबंध में आंगनबाड़ी केन्द्रों की नामवार सूची एवं नियम निर्देश, शर्ते, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हताओं से संबंधित जानकारी MP Online द्वारा तैयार चयन पोर्टल (http://chayan.mponline.gov.in) एवं विभागीय वेबसाइड पोर्टल (http://Mpwcdmis.gov.in) पर उपलब्ध है। अन्य जानकारी एवं विवरण संबंधित परियोजना कार्यालय अथवा जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत, नगर पालिका/परिषद, कलेक्टर कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय, तहसील कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास कार्यालय के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है। इस परियोजना अंतर्गत रिक्त पदों का विवरण निम्न है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज