MP News : मध्यप्रदेश में इनदिनों फर्जी पिस्टल और रिवाल्वर का खेल चल रहा है। बंदूक लाइसेंस का बड़ा फर्जीवाड़ा मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से आया है।जहाँ एक साथ 03 नकली लाइसेंस सामने आए है। ये लाइसेंस एदल सिंह,अमित सिंह और रामनिवास सिंह के बताए जा रहे है।
कलेक्टर के है हूबहू हस्ताक्षर
तीनो लायसेंस में अपर कलेक्टर से लेकर कलेक्टर तक के हूबहू साइन है। साथ ही लाइसेंस में यूनिक आईडी भी फर्जी डाली गई है। लाइसेंस को लेकर गृह मंत्रालय की हुई सख्ती के बीच यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। सॉफ्टवेयर की जगह से हाथ से बनी डायरी से तैयार किये गए नकली लाइसेंस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
फर्जी लाइसेंस सामने आने से अब प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे है।बताया जा रहा है कि मामला उजागर होते ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने जांच के निर्देश दे दिए है।
लगभग 2000 फर्जी लायसेंस
जानकारी तो यह भी मिल रही है कि ग्वालियर जिले में लगभग 34 हजार वैध हथियार लाइसेंस है जिनमे 2000 लायसेंस फर्जी बताए जा रहे है।जांच के बाद असल तस्वीर सामने आ पाएगी।