Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अमरकंटक में Indian Coffee House का हुआ शुभारंभ पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Author Picture
Correspondent
Jun 27, 2025 10:14 PM IST

[inb_subtitle]

अमरकंटक में Indian Coffee House का हुआ शुभारंभ पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
— अमरकंटक में Indian Coffee House का हुआ शुभारंभ पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

—Advertisement—

Indian Coffee House in Amarkantak : शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक फुंदेलाल सिंह एवं कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज अमरकंटक में इंडियन कॉफी हाउस का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉफी हाउस परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में सीनियर जनरल मैनेजर से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि अमरकंटक एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां देशभर से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इंडियन कॉफी हाउस की स्थापना से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर खान-पान की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह कॉफी हाउस न केवल पर्यटकों को उत्तम भोजन व्यवस्था प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

श्रीमती सिंह ने कहा कि अमरकंटक की पवित्र भूमि में पर्यटकों को साफ-सुथरा, सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित स्थल मिलेगा, जिससे यहां का पर्यटन और भी सशक्त होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहल से अमरकंटक को धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में नई पहचान मिलेगी।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि अमरकंटक में इंडियन कॉफी हाउस अमरकंटक के विकास में महती भूमिका अदा करेगा। यह स्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। कलेक्टर ने विश्वास जताया कि भविष्य में और भी सुविधाओं का विस्तार कर अमरकंटक को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री सुधाकर सिंह बघेल, अमरकंटक के नर्मदानंद गिरी महाराज, वंदे महाराज, योगेश जी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा इंडियन कॉफी हाउस के सीनियर मैनेजर श्री पी. अशोक, सचिव श्री एम. प्रकाश सहित आम जन उपस्थित थे।
#anuppur
#जिला_प्रशासन_अनूपपुर
#JansamparkMP

Correspondent

दिवाकर राज एक्सप्रेस,पत्रिका सहित कई प्रिंट मीडिया संस्थान में काम कर चुके हैं।वर्तमान में अनादि TV से जुड़े हुए हैं।दिवाकर अनूपपुर के रहने वाले हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण दिवाकर खबरीलाल डॉट नेट से जुड़े हुए हैं।दिवाकर राजनीति,क्राइम और डेली इवेंट्स पर खबर लिखना पसंद करते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज