Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शहडोल MP का इकलौता जिला जहां पुलिसकर्मियों को जन्मदिन मनाने के लिए मिलती है छुट्टी

Author Picture
Sub Editor
Jun 28, 2025 5:40 PM IST

[inb_subtitle]

शहडोल MP का इकलौता जिला जहां पुलिसकर्मियों को जन्मदिन मनाने के लिए मिलती है छुट्टी
— शहडोल MP का इकलौता जिला जहां पुलिसकर्मियों को जन्मदिन मनाने के लिए मिलती है छुट्टी

—Advertisement—

Shahdol News : आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी कोई विशेष त्यौहार या फिर कोई बड़ा इवेंट होता है तो पुलिस कर्मियों को विभाग के द्वारा छुट्टी नहीं मिलती है उन्हें हर त्योहार और संवेदनशील माहौल में अपनी ड्यूटी को करना ही पड़ता है। होली हो या दिवाली हर त्यौहार में पुलिसकर्मी मैदानी स्तर पर अपने घर परिवार को छोड़कर के तैनात रहते हैं। पुलिस अधीक्षक शहडोल के द्वारा इस विषय को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव पहल की गई है जिसमें उन्होंने पुलिस कर्मियों के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उन्हें छुट्टी देने का प्रावधान किया है। और यह छुट्टी उन्हें एक महीना पहले ही मिल जाती है।

जिले में आरक्षक से लेकर के निरीक्षक को मिलती है छुट्टी 

पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय के कार्यकाल में उन्होंने देखा है कि जो मैदानी स्तर पर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं उन्हें खुशी और उल्लास के महत्वपूर्ण दोनों पर भी कार्य की अधिकता और परिस्थितियों की अनिश्चित के कारण उन्हें अवकाश नहीं मिल पाता है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए शहडोल जिले में आरक्षक से लेकर के निरीक्षक तक प्रत्येक पुलिस अधिकारियों को उनके जन्म दिवस पर मुख्यालय छोड़ने की पूर्व अनुमति के साथ एक दिवस का विशेष अवकाश पूर्व माह में ही स्वीकृत कर दिया जाता है। जिले में विशेष लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति होने पर या फिर एक ही थाने में तीन या तीन से अधिक कर्मचारियों का अवकाश एक ही दिन में पड़ने की स्थिति में थाना प्रभारी स्व विवेक से निर्णय लेते हुए अवकाश के दिनों में परिवर्तन कर सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक शहडोल राम जी श्रीवास्तव ने आगे बताया 1 दिसंबर 2024 से आज दिनांक तक शहडोल जिले में लगभग 450 पुलिस कर्मचारी इस अवकाश का लाभ उठा सके हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज