Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Crime : अज्ञात आरोपी ने तम्मा को उतारा मौत के घाट बताया जा रहा है यह बड़ा कारण

Author Picture
Editor
Jun 29, 2025 6:53 PM IST

[inb_subtitle]

Umaria Crime : अज्ञात आरोपी ने तम्मा को उतारा मौत के घाट बताया जा रहा है यह बड़ा कारण
— Umaria Crime : अज्ञात आरोपी ने तम्मा को उतारा मौत के घाट बताया जा रहा है यह बड़ा कारण

—Advertisement—

Umaria Crime: उमरिया जिले के मानपुर थानांतर्गत ग्राम सिगुड़ी में रविवार की सुबह एक खून से सना शव मिला है।घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची।घटना की सूचना जैसे ही गाँव मे जंगल की आग की तरह फैली घटनास्थल पर जमवाड़ा लग गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तम्मा साहू पिता सोखइया साहू, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है।आशंका यह व्यक्त की जा रही है कि मृतक को किसी अन्य जगह पर मौत के घाट उतारने के बाद उक्त स्थल पर शिफ्ट किया गया है।

विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।चर्चा तो यह भी है कि मृतक देर रात किसी महिला के साथ देखा गया है,उसी दौरान महिला के बेटे की नजर मृतक पर पड़ी और उसने अपना आपा खो दिया।मौके उसने जान से मारने की नियत से लाठी डंडे से मृतक पर वार कर दिया और घटना स्थल पर ही तम्मा की मौत हो गई।आवेश में हुई इस घटना के बाद आरोपी ने मामले पर पर्दा डालने की नियत से शव को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया। हालांकि यह जानकर कितनी सही कितनी सही है तमाम विषय से पर्दा पुलिस विवेचना से ही उठ पाएगा।

मर्ग की कायमी कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।साथ ही बताया जा रहा पुलिस कुछ संदेहियों से पूछताछ में जुटी हुई हैं।मानपुर पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज