Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : देवरानी-जेठानी प्रेमियों संग फरार ग्वालियर में आया चौका देने वाला मामला

Author Picture
Correspondent
Jul 10, 2025 7:52 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : शहर के दो युवकों के प्रेम प्रसंग में पड़ी देवरानी_जेठानी एक साथ घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर घर से फरार हो गई हैं,अब शाम उनके पति घर पहुंचे तब कहीं जा कर ममला सामने आया है, पति ने सिटी थाना आ कर अपनी पत्नियों को तलाशने की गुहार ले कर पहुंचा जिस पर से पुलिस ने मामला कि जांच का भरोसा दिलाया है।

बच्चों ने देखा था बातचीत करते

बता दें डबरा के वार्ड क्रमांक 04 खेरी मोहल्ले का है जहां से देवरानी जेठानी 28 जून 2025 से घर से अचानक गायब हो गई,जेठानी के पति संतोष कुशवाह ने बताया कि वह दोनों भाई मजदूरी करने जाते हैं कब उनकी पत्नियों का प्रेम प्रसंग किसी अन्य व्यक्ति से जुड़ गया और उन्हें इस बात का पता भी नहीं चला उनके बेटे ने अपने पिता को बताया कि मां और चाची दोनो दो युवकों से बात करते हुए देखा था तब उन्होंने बेटे को भी धमकाया कि तूने अगर घर पर किसी को बताया तो हम तुझे मार देगे इसके डर से बेटे ने भी कुछ नहीं बताया।

इन युवकों पर लगा आरोप

जब 28 तारीख को संतोष की पत्नी और उसके छोटे भाई की पत्नी घर से अचानक गायब हो गई तब उनके बेटे ने उन्हें यह बात बताई है। संतोष ने डबरा पिछोर के रहने वाले दो युवकों पर अपनी पत्नी और भाई की पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है जिनके नाम छोटू कुशवाह और अंश कुशवाह बताए जा रहे हैं।

ले उड़ी नगदी और जेवरात

संतोष ने यह भी बताया कि में और मेरा भाई भूपेंद्र कुशवाह दोनों सुबह से ही मजदूरी करने चले जाते थे और शाम को घर आते थे।इसी बीच छोटू कुशवाह उनके घर पर आता था, वहीं उसकी पत्नी और उसके भाई की पत्नी को भगा कर ले गया है। छोटे भाई कि पत्नी अपने एक छोटे बच्चों को भी साथ लेकर गई है, घर पर रखे जेवर और नगदी भी संतोष की पत्नी और उसके भाई की पत्नी लेकर गायब हो गई हैं।

खोजबीन जारी : पुलिस

तो वहीं इस पूरे मामले में डबरा के सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और महिला किन हालातो में घर से गायब हुई हैं इसकी विवेचना भी की जा रही है जल्द ही महिलाओं को दस्तयाव कर लिया जाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज