Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior News : बारिश का पानी बन गया विवाद की जड़ 2 परिवार में हो गया खूनी संघर्ष 

Author Picture
Correspondent
Jul 14, 2025 6:59 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Gwalior News : ग्वालियर में दो खास भाइयो के परिवार के बीच विवाद का मामला सामने आया है,विवाद के दौरान जमकर लात घूँसे और फावड़े चले। जिसमे एक पक्ष के सदस्य ज्यादा घायल हुए है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

दरअसल यह मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गूँथारा गांव का है। जहां रहने वाले नबाब सिंह का अपने खास भाई हरेंद्र सिंह से विवाद हो गया। हरेंद्र सिंह द्वारा नबाब सिंह के घर के बाहर बनाये गए सीवर के कच्चे गड्ढे का विरोध किया जा रहा था। बारिश के दौरान गड्ढे के भरने से जब पानी ओवर फ्लो होकर हरेंद्र सिंह की दहलीज पर पहुँचा तो वह आगबबूला हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों को बुला कर उसने नबाब सिंह की मारपीट कर दी। 

इस दौरान जमकर लात घूँसे और फावड़े भी चले। इस दौरान नबाब सिंह घायल हो गए,उन्हें शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। नबाब सिंह के बेटे जतेंद्र सिंह का कहना है कि उनके चाचा पूर्व में भी विवाद करते रहे है।हमने कार्रवाई के लिए अपनी शिकायत थाने में की है। 

वहीं CSP रॉबिन जैन का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच करते हुए आगे कार्रवाई की जाएगी। 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज