Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मृत युवती को अस्पताल में छोड़कर भागने वाला हुआ गिरफ्तार मामले का हुआ खुलासा

Author Picture
Correspondent
Jul 15, 2025 5:52 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Gwalior News : ग्वालियर के जिला अस्पताल में युवती के शव को छोड़कर भागने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।मुरार पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर माधौगंज निवासी युवक चेतन हिरासत में ले लिया है। दरअसल चेतन ही 3 दिन पहले युवती को ऑटो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था।

जहां युवती को फर्जी नाम पता लिखवा कर भर्ती कराया था। युवती की मौत हो जाने के बाद चेतन भाग निकला था। मुरार जिला अस्पताल प्रशासन ने मुरार पुलिस को खबर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने रजिस्टर में दर्ज युवती के पते पर जाकर तस्दीक की, तो पता फर्जी निकला।

आखिर में पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें ऑटो से एक युवक और अन्य लोग युवती को अस्पताल में लेकर आते नजर आए, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले ऑटो चालक को दबोचा उसके बाद चेतन तक पहुंची।

पूछताछ में चेतन ने बताया कि वो माधौगंज का रहने वाला है, युवती उसके साथ रिलेशन में रहती थी। युवती तीन साल पहले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मिली थी, दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, फिर वो मालनपुर में पति पत्नी की तरह रह रहे थे, रात में युवती को किसी जहरीले जानवर ने काट लिया था, तो अपने मकान मालिक के साथ ऑटों से युवती को इलाज़ के लिए लाए थे, लेकिन युवती की मौत हो जाने से वो डर गया था। जिसके चलते वो अस्पताल से भाग गया था।

मुरार पुलिस ने युवक चेतन ऑटो चालक और मकान मालिक को हिरासत में ले रखा है। वही युवती के शव का पीएम कराया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की वजह साफ होगी उसके बाद पुलिस इसमें अगली कार्रवाई करेगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज