Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

एक ग्राम स्मैक के साथ एक पाली निवासी युवक गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Sep 24, 2025 11:21 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पाली पुलिस ने आज बुधवार की शाम एक संदिग्ध युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से स्मैक बरामद कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

बताया गया है कि आरोपी युवक विकास विश्वकर्मा पाली थाना के वार्ड 1 सूखा का रहने वाला है जो अपनी कार क्रमांक एम पी 18 सी 1829 में शहडोल से पाली आ रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पाली पुलिस ने उसे वार्ड 5 डोंगरिया टोला के समीप पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। आरोपी युवक स्मैक कहां से ला रहा था इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

पाली टीआई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले में कार्यवाही जारी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज