Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जोहिला नदी में तैरता हुआ मिला शव जानिए पूरा अपडेट

Author Picture
खबरीलाल Desk
Sep 26, 2025 3:54 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत मंगठार चौकी क्षेत्र में ग्राम सुंदर दादर के पास झूला नदी संगम घाट में एक अज्ञात व्यक्ति का सब नदी के पुल के पास मिला। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। क्योंकि शव का मुंह नीचे की ओर था इसलिए तुरंत इसकी पहचान नहीं की जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ममता शशि द्विवेदी के निर्देशन में मौके पर पुलिस दल भेजा गया।शव को जोहिला नदी से निकलने के पश्चात शव की शिनाख्त 40 वर्षीय महेंद्र सिंह पिता अमलसाय सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने की जानकारी देते हुए बताया कि 24 सितंबर की शाम 5:00 के आसपास महेंद्र घर से यह बता कर निकले थे कि वो जोहिला नदी में नहाने जा रहे हैं और साथ में मछली भी मारेंगे। लेकिन उसके बाद महेंद्र घर वापस नहीं लौटे हैं। जिनकी तलाश आसपास के रिश्तेदारों में और पहचान के लोगों के बीच की जा रही थी।

हालांकि महेन्द्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।यह पुलिस विवेचना का विषय है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज