Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मऊगंज में चैन स्नैचिंग की नाकाम वारदात आरोपी की चप्पलों से हुई पिटाई बनाया गया बंधक Vedio Viral

Author Picture
खबरीलाल Desk
Sep 29, 2025 10:00 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के मऊगंज से बड़ी खबर… जहाँ ऑटो में सवार महिला का मंगलसूत्र छीनने की कोशिश बदमाश को भारी पड़ गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया… और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस बीच महिला ने भी साहस दिखाते हुए बदमाश को चप्पलों से पीटा। पूरी वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

मऊगंज जिले के पन्नी पथरिहा मोड़ पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बदमाशों ने ऑटो में बैठी महिला को निशाना बनाया।प्रीति जायसवाल नामक महिला अपने घर लौट रही थीं, तभी एक आरोपी किराया देने का बहाना बनाकर पास आया और दूसरे ने उनके गले से मंगलसूत्र झपटने की कोशिश की।लेकिन महिला की चीख और ग्रामीणों की सतर्कता ने आरोपी की साजिश नाकाम कर दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।इसी दौरान महिला ने भी हिम्मत जुटाकर चप्पलों से आरोपी की धुलाई की और ग्रामीणों ने आरोपी को बंधक बना लिया ।पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस भी मौके पर पहुँची। प्रभारी थाना प्रभारी संदीप भारती ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज