- महिला ने पुलिस पर नकली जेवर देने के लगाए आरोप, थाना प्रभारी ने महिला को दी समझाइश
बीना थाना क्षेत्रअंतर्गत फरियादी महिला के चोरी हुए जेवर को पुलिस ने जप्त किया था। महिला ने पुलिस पर असली की वजह नकली जेवर देने के आरोप लगाते हुए गांधी चौराहे पर आत्मदाह की कोशिश की।जानकारी अनुसार करीब दो माह पहले महिला दीपा अहिरवार निवासी नई बस्ती के घर चोरी की घटना में सोने व चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।
मामले में पुलिस ने चोरों को पकड़ा और जेल भी भेजा। वही महिला के जेबरात बीना थाने में दिखाए गए। महिला का आरोप है वह जब वह नई बस्ती पुलिस चोकी जेबरात लेने पुहंची तो नकली जेबर पुलिस देने लगी जिससे नाराज महिला अपने परिजनों के साथ गांधी तिराहे पुहंची ओर आत्महत्या की कोशिश वही महिला पुलिस ने 112 की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया।
जिसके बाद पुलिस महिला को थाने लेकर पहुंची जहां पर थाना प्रभारी ने महिला को समझाइए दी है। थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव ने मंगलवार का कहना है कि महिला ने स्वीकार किया है की चोरी घटना के बाद उन्होंने सोने का समान एवं अन्य सामान लिखवा दिया था। जो सोने के नहीं थे जिन पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था।