Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सरेराह युवती को छेड़ना पड़ गया भारी गाँववाले हुए लामबंद

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 8, 2025 3:00 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम साईंखेड़ा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने कल शाम को रास्ते मे युवती को रोककर छेड़खानी की युवती प्राइवेट बैंक से अपना काम निपटाकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में यह शर्मनाक घटना हुई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। बस स्टैंड पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, और विरोध के सुर तेज हो गए। सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन गुस्साए ग्रामीण नहीं माने और थाने का रुख कर लिया । ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सिलवानी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अज्ञात आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल साईंखेड़ा ग्राम की युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब भी गांव में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज