Mausam Update Umaria : उमरिया में ठंड का दौर वैसे तो लेट शुरू हुआ लेकिन ठंड से कम समय मे ही इतनी रफ्तार पकड़ ली कि मौसम केंद्र के द्वारा उमरिया जिले के लिए जारी शीतलहर का यलो अलर्ट खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है।
अगर आज 16 नवंबर के ताजा हालतों की बात करें तो मौसम वैज्ञानिक रजनीश यादव के अनुसार आज जिले का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है।वही अगर बीते दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस पहुँच चुका है।
अब रात के साथ -साथ दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है।मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार शीत लहर का हेलो अलर्ट लगातार उमरिया जिले के लिए जारी है।जिले में शीत लहर का असर भी देखने को मिल रहा है।
जिले में अभी किसी भी नगरीय निकाय में सार्वजनिक स्थलों में न तो अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है,और ना ही जिला प्रशासन के द्वारा स्कूल के समय मे बदलाव करके बच्चो को राहत दी जा रही है।बीते 2 दिन पूर्व तो उमरिया जिला मध्यप्रदेश के 5 टॉप ठंडे शहरों में शामिल था।लेकिन जिला प्रशासन की नजर शायद अभी इस विषय की ओर नही गई है।












