Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : नर्मदा घाट जगमगाएगा 51000 दीपों से

Author Picture
Editor
Jan 20, 2023 10:29 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा मां नर्मदा जयंती महोत्सव, 51000 से अधिक दीपो से जगमग होगा नर्मदा तट का सेठानी घाट, लोकप्रिय कलाकारों द्वारा दी जाएगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

आगामी 28 जनवरी को मां नर्मदा जयंती महोत्सव और नगर का गौरव दिवस दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है।

नर्मदा जयंती के उत्सव पर्व पर इस बार 51 हजार दीपकों की छटा से नर्मदा तट शाेभायमान होगा। मां नर्मदा जयंती की शुरूआत एक दिन पहले मंगलाचरण से होगी। इस अवसर पर नर्मदा तट के सेठानी घाट पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयेजित की जाएंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कमिश्नर श्रीमन शुक्ला और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सर्किट हाउस घाट से जल मार्ग से पहुंचकर सेठानी घाट का निरीक्षण किया।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 28 जनवरी को नर्मदा जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ-साथ नर्मदापुरम शहर का गौरव दिवस भी मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल मंच की तैयारी, घाटो और शहर का सौंदर्यीकरण, साफ- सफाई व्यवस्थित रुप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमो का आयोजन दो दिन पूर्व 26 जनवरी से ही शुरू कर दिया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ दीपो को जलाना, शहर का सौंदर्यीकरण करना, लोगों की सहभागिता रैली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम सेठानी घाट पर आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के कलाकार नर्मदापुरम पहुंचकर मां नर्मदा से संबंधित प्रस्तुतियां देंगे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज