Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

SBI उमरिया के सामने से अज्ञात आरोपी ने कार की विंडो तोड़ पार कर दिए 40 हजार

Author Picture
Editor
Feb 16, 2026 8:53 PM IST

[inb_subtitle]

SBI उमरिया के सामने से अज्ञात आरोपी ने कार की विंडो तोड़ पार कर दिए 40 हजार
— SBI उमरिया के सामने से अज्ञात आरोपी ने कार की विंडो तोड़ पार कर दिए 40 हजार

—Advertisement—

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के सामने सोमवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया।अज्ञात आरोपियों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी करीब 40 हजार रुपये की नगदी पार कर दी और मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, राइस मिल संचालक राजेश गुप्ता निवासी चंदवार अपनी कार बैंक के सामने खड़ी कर किसी कार्य से बैंक के अंदर गए थे।इसी दौरान रैकी कर रहे बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखी नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पीड़ित ने मामले की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।व्यस्तम मार्ग में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज