Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

दिनदहाड़े पहले सिर में मारी रॉड फिर हथौड़े से भेजा फोड़कर खाया मांस पिया खून

Author Picture
Sub Editor
Mar 5, 2026 10:47 PM IST

[inb_subtitle]

दिनदहाड़े पहले सिर में मारी रॉड फिर हथौड़े से भेजा फोड़कर खाया मांस पिया खून

—Advertisement—

MP Crime News : दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में हुई यह दिल दहला देने वाली वारदात इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। भाई दूज के दिन अपनी बहन के घर जा रहे भरत विश्वकर्मा पर एक सनकी शख्स ने पीछे से हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।चश्मदीदों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने ऐसा वीभत्स कृत्य किया, जिसे सुनकर भी रूह कांप उठे।
कैसे हुई वारदात?

जानकारी के मुताबिक, समन्ना गांव में भरत विश्वकर्मा अपनी बहन के घर जा रहा था। तभी घर के बाहर बैठे आरोपी गुड्डा पटेल ने पीछे से उस पर हथौड़े से वार कर दिया। भरत मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह हमला अचानक और बेहद क्रूर तरीके से किया गया, जिससे मौके पर अफरा‑तफरी मच गई

हत्या के बाद वीभत्स हरकत

स्थानीय चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही रुका रहा और उसने मृतक के शरीर का खून पिया तथा सिर का मांस भी खाया। लोगों ने यह दृश्य देखकर शोर मचाया और पत्थर मारकर आरोपी को भगाया। इसके बाद वह खेतों की ओर भागा, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. दर्जनों ग्रामीण तेजी से मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोपी को खेतों में दौड़ाकर काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गुड्डा पटेल पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मौजूदा वारदात में उसकी हरकतें साइको किलर जैसी प्रतीत होती हैं। बिना उकसावे के निर्मम हमला और उसके बाद अमानवीय कृत्य, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. दमोह सीएसपी एच. आर. पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, साथ ही मानसिक स्थिति और मोटिव की भी पड़ताल होगी। मामले में सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज