Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अपरहण की यह कहानी साउथ की फिल्मों से निकल गई आगे

Author Picture
Editor
Mar 11, 2023 3:59 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

रीवा के तीन बदमाशो ने जबलपुर में किया अपहरण कांड। युवक का अपहरण कर जबलपुर से लाए रीवा। परिजनों से युवक को वापस करने के लिए मांगी 35 लाख की फिरौती। रीवा पुलिस के बिछाए गए जाल में फस गए आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे।

यह भी पढ़ें : जेई साब की ठेकेदार ने कर दी जमकर कुटाई

रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहां पर रीवा के रहने वाले तीन बदमाशो ने फिल्मी अंदाज में जबलपुर से एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे रीवा ले आए। इसके बाद बदमाशो ने अपह्रत युवक के परिजनों को फोन पर वाट्सअप में कोल कर के उनसे 35 लाख रुपए फिरौती मांगी। इस पूरे मामले को लेकर जब अपहृत युवक परिजनों जबलपुर के पनागर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की तो पुलिस के होश उड़ गए। जबलपुर पुलिस ने रीवा पुलिस की मदद ली और आरोपियों के चंगुल से अपहृत युवक को बरामद करते हुए तीनों अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। पुलिस की टीम अब आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : धरती में गड़ी नंदी की प्रतिमा आ रही थी धीरे धीरे ऊपर पढ़िए फिर हुआ क्या

दरअसल बीते दिनों जबलपुर पनागर थाना क्षेत्र के निवासी 31 वर्षीय राहुल राज का रीवा के तीन बदमाशो ने फिल्मी अंदाज में अपहरण किया था। बताया जा रहा है की बीते दिनों पीड़ित राहुल राज अपने पत्नी और बच्चे के साथ शाम तकरीबन 5 घर से बाजार घूमने के लिए निकले थे तभी दो बाइक सवार होकर आए बदमाशो ने उन्हे रास्ते में रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी इसी दौरान एक कार भी वहां पहुंच गई। बदमाशो ने राहुल राज के साथ लाठी डंडे से जमकर मारपीट की और पत्नी बच्चे के सामने ही उसे जबरन कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशो ने उनपर भी लाठी और डंडे से हमला किया और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन : वेलेंटाइन डे के दिन लिए थे 7 फेरे लाखों का सामान लेकर भागी नई नवेली दुल्हन

Artical by Aditya
follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज