Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पति पत्नी ने एक साथ तोड़ा दम जानिए क्या है पूरा मामला

Author Picture
Editor
Mar 17, 2023 11:01 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सात फेरे और सात जन्मों का साथ, साथ जीने-मरने के वादे-कसमें तो आपने बहुत सुने हैं. लेकिन उमरिया में ये सच हो गया,उमरिया जिले के मानपुर थानांतर्गत ग्राम गोवर्दे में 60 वर्ष के पति और 55 वर्षीय पत्नी ने एक साथ दम तोड़ दिया,जीवन भर साथ निभाने वाले इस बुजुर्ग दंपति के शवों को जिसने भी देखा उनकी आँखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें : Umaria Crime : काला जादू के शक में उतारा था मौत के घाट हुआ गिरफ्तार

कैसे गई पति पत्नी की जान

दरअसल उमरिया जिले के मानपुर थानांतर्गत ग्राम गोवर्दे में आज 17 मार्च की सुबह 7 से 8 बजे के आसपास वृद्ध राम सुमन गुप्ता पिता गजाधर गुप्ता उम्र करींब 60 वर्ष विद्युत तार की चपेट में आ गए और तड़पने लगे,तभी पत्नी मीरा पति रामसुमन गुप्ता उम्र करींब 55 वर्ष ने घटनाक्रम को देखा और मदद के लिए गुहार लगाते हुए अपने पति को विद्युत चपेट से बाहर निकालने का प्रयास करने लगी,जिससे पत्नी भी विद्युत चपेट में आ गई और दोनो ही वृद्ध दम्पत्ति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुँचे पड़ोसियों ने बिजली की तार को पृथक कर दोनों के शव को अलग किया। दो पुत्र और दो पुत्रियों के होने के बावजूद भी जब दोनों करंट की तार से संघर्ष कर रहे थे तब दोनों अकेले थे।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन प्रहार : नशे की सौदागर महिला गिरफ्तार

घटनास्थल पर पहुँची पुलिस

वृद्ध दंपति की मौत की सूचना मिलते ही मानपुर की टीआई सुंदरेश मेरावी ने तत्काल घटनास्थल पर पुलिस अमले को रवाना किया पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। और आवश्यक कार्यवाही कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : मात्र 2 घण्टे में सोमिल को कोतवाली पुलिस ने कटनी जिले से किया दस्तयाब

Artical by Aditya
follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज