Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बच्चा चोर समझ लोगो ने फकीरों के साथ कर दी मारपीट पड़े मुसीबत में

Author Picture
Editor
Apr 7, 2023 10:52 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बच्चा चोर गिरोह की अफवाह ने लोगों की जान आफत में डाल दी. अफवाह के चक्कर में नगर मे भीख मांग रहे फकीरो की जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.धार जिले के फ़क़ीर सरदारपुर तहसील के राजोद नगर में भीख मांग रहे थे तभी किसी ने यह अफवाह फैला दी कि बच्चा चोर गिरोह नगर में घूम रहा है यह अफवाह नगर में तेजी से फैल गई वही नगर के लोगों ने मांगने वाले फकीरों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी.

इस घटना की सूचना जैसे ही राजोद थाने को पुलिस को लगी तुरंत मौके पर पहुंचकर उन लोगों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने बताया कि वे फकीर है और भीख मांग कर अपना गुजारा बसेरा करते हैं।

एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धार जिले के राजोद में बड़वानी और खरगोन जिले के कुछ लोग भीख मांग कर अपना गुजर-बसर कर रहे थे बच्चा चोरी की अफवाह के चलते लोगों ने उनके साथ मारपीट की राजोद थाना प्रभारी सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर उन लोगों को छुड़ाया साथ ही पुलिस ने आसपास ऐसे लोगों को लेकर मुहिम चलाई और उन्हें पुलिस की सुरक्षा में उनके घर तक छोड़ा गया.साथ ही राजोद थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जिन्होंने फकीरों के साथ मारपीट की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज