Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लाड़ली बहना योजना : सीएम की सभा के लिए बनाया गया मंच कार्यक्रम के एक दिन पहले हुआ ध्स्वत

Author Picture
Editor
Apr 8, 2023 10:30 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

लाड़ली बहना योजना के लिए इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ सभाएं हो रही है, रतलाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम आ रहे हैं जिसकी तैयारियां 10 दिनों से जोर शोर से चल रही है मगर शुक्रवार की शाम को 5:00 बजे तेज़ चली हवा ने तैयारियों के अधिकांश टेंट हल्की हवा बारिमंचश से गिर गए। खैर बड़ा वाला डोम गिरने से बच गया। गनीमत रही कि इस दौरान टेंट के नीचे कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अब सवाल ये है कि आज जब सीएम की सभा होगी उस समय हवा चली तो इस बड़े हादसे का जिम्मेदार कौन, क्योंकि शहर का मौषम आज भी कल जैसा ही है

सूत्र एवं सरकारी कर्मचारी ही पहचान छुपाने के साथ बताते हैं कि बड़ा काम है और पेमेंट भी बड़ा और बड़े कमीशन के चक्कर मे काम कमजोर हो रहा है शुक्रवार शाम को 4:50 से 5:00 के बीच चली जोरदार हवा ने मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों के परखच्चे उड़ा दिए। डोम के आसपास लगाए गए टेंट और प्रदर्शनी स्टॉल लगाने वाले टेंट, आयोजन स्थल पर पुलिस व्यवस्था के लिए बनाया गया टेंट भी तेज हवा को झेल नहीं पाया। कई दिनों की मेहनत में 10 मिनट की हवा ने तैय्यारियों को ध्वस्त कर दिया। अब पूरी रात भी काम करेंगे तो व्यवस्था मुकम्मल करना कुछ मुश्किल होगा। जानकारियां मिलते ही अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार लोग भागते नजर आए और अचानक हुई अव्यवस्था पर सांसें फूल गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज