तेज रफ्तार का कहर खरगोन के समीप सिनखेड़ा में मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी।
हादसे में 20 से अधिक मजदूर घायल
नाबालिक बच्चों को पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था मजदूरी करने
पिकअप की तेज रफ्तार होने के कारण हुआ हादसा।
50 से अधिक मजदूर पिकअप में थे सवार
हादसे में सभी नाबालिग घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी
हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से हुआ फरार
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल
खरगोन जिले के बरुड़ थाना क्षेत्र की घटना
गंभीर रूप से हुए घायलों को इंदौर किया जा रहा है रेफर
डोंगरचिचली के बताए जा रहे है सभी मजदूर
बरुड ईलाके में मिर्ची तोड़ने जा रहे थे मजदूर
खरगोन जिले के बरूड थाना क्षेत्र के सिनखेडा के पास मजदूरों से भरा आज एक पिकप वाहन पलटने से करीब तीस मजदूर घायल हो गये। जिला अस्पताल में 20 घायलो को लाया गया। जिसमे में अधिकांश नाबालिग शामिल है। 4 गंभीर घायल मरीजो को इन्दौर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है की करीब 10 मरीजो को प्राथमिक उपचार के बाद बरूड से छुट्टी कर दी गई थी। सभी मजदूर डोंगरचिचली के निवासी है। बरूड इलाके में खेत में मिर्ची तोड़ने जा रहे थे। इस दौरान सिनखेड़ा के पास पिकप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलो का उपचार जिला अस्पताल खरगोन में जारी है। बताया जा रहा है की पिकअप वाहन में करीब 50 से अधिक मजदूर बैठे थे। घायल मे अधिकांश नाबालिग शामिल है। हादसे के दौरान वाहन पलटने से नाबालिग बच्चे घबरा गये। मौके विजुवल में आप देख सकते है कैसे बच्चे घबराकर रोने चीखने लगे थे। हलाकि पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणो की मदद से एम्बुलेंस, निजी यात्री बस और निजी वाहनो के माध्यम से घायलो को अस्पताल भेजा। अब पूरे मामले की विवेचना बरूड पुलिस कर रही है। हलाकि सुखद और राहत भरी खबर है की कोई जनहानि नही हुई है। जिला अस्पताल से 4 गंभीर मरीजो को इन्दौर रैफर कर दिया गया है।
देखिए वीडियो
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">April 10, 2023तेज रफ्तार का कहर पिकअप पलटी 20 मजदूर हुए घायल pic.twitter.com/rRtgIb7B1m
Article By Hemant Yadav

