Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नगर परिषद में कर्मचारी बाबू के खिलाफ हुए लामबंद हटाए जाने की कर रहे हैं मांग

Author Picture
Editor
Apr 10, 2023 3:59 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बाबू के खिलाफ नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के कर्मचारी एकजुट होकर बाबू को हटाने के मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के कर्मचारी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहूंचकर पुलिस प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने बताया कि नारायण राव घोरे द्वारा अजाक्स थाने में नगर परिषद कर्मचारी  संजय कुमार साहू की झूठी शिकायत की गयी है । भविष्य में यह घटना परिषद के किसी अन्य कर्मचारी के साथ भी हो सकती है । इसलिए  निकाय के समस्त कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से अपने कार्य पर उपस्थित नही होंगे । शिकायतकर्ता द्वारा झूठी शिकायत वापस लिये जाने की स्थिति में ही हम सभी कर्मचारी कार्य पर उपस्थित होंगे।

कर्मचारी ओम पवार ने बताया कि जब तक बाबू नारायणराव घोड़े को नगर परिषद से नहीं हटाया जाता तब तक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। दो-तीन दिन तक रहते अनुपस्थित वापस आकर लगा लेते अपनी हाजिरी

कर्मचारियों ने बताया कि नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में सहायक ग्रेड 2 नारायणराव घोरे जब से आए हैं।तब से ही विवादों में है। वह दो-तीन दिन तक कार्यालय नहीं आते और उसके बाद जब वह आते हैं तो रजिस्टर में अपनी हाजिरी लगा लेते हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शिविर में उन्हें नोडल अधिकारी बनाया जाता है लेकिन कई  शिविर में भी वह नहीं पहुंचते।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से हेमंत पटवा, चंदा रैकवार, राजकुमार उइके, उमेश उइके, ओम प्रकाश पवार ,राहुल पाटणकर शिवदास सिरसाम, बलराम कहार शुभम सिनोटिया, राजू तुमराम महेश पाखरे राहुल उइके, पायल मालवीय रोहित यादव शिवशंकर पारदी, महेश यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज