Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विघुत विभाग की 220 केवी ग्रीड पर हादसा शतप्रतिशत झुलसा आउटसोर्स कर्मचारी झुलसा

Author Picture
Editor
Apr 14, 2023 3:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

220 केवी ग्रीड पर शुक्रवार को एक हादसा हो गया। ग्रिड पर फीडर मैनेटेनेंस का कार्य कर रहा एक 24 वर्षीय कर्मचारी उसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान साथी कर्मचारी उसे विद्युत कंपनी के शासकीय वाहन से बड़वाह सिविल अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया है।

चिकित्सको की माने तो इस हादसे में कर्मचारी 100 प्रतिशत तक झुलस चुका हैं।हालांकि प्राथमिक स्तर का बर्न होने पर ज्यादा खतरे की बात नही है। स्थानीय अधिकारी एवम कर्मचारी उसे इंदौर निजी अस्पताल उपचार के लिए ले गए है। घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की खरगोन  जिले के बड़वाह के महेश्वर रोड की है। ग्राम पथराड़ निवासी अतुल सिसौदिया आउटसोर्सिंग कर्मचारी है, जो विद्युत कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्य कर रहा था।

अवकाश वाले दिन भी उसे अधिकारियों ने फीडर मैनेटेंस के लिए बुलाया था। वह दो अन्य लोगो के साथ फीडर मैनेटेन्स का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया और बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान शरीर का एक भी हिस्सा नहीं बचा जो जला हुआ न हो। यहां चिकित्सक डॉ नबील अहमद ने उसका प्राथमिक उपचार किया।लेकिन अधिक बर्न होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया। अस्पताल में विद्युत कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी भी जमा हो गए।

इस घटना की जानकारी अतुल के परिवार वालो को भी दे दी गई है।बताया जा रहा है की इसमें कही न कही अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है, क्योंकि अतुल का सीधे विद्युत की चपेट में आना यह संकेत दे रहा है की वह फीडर के बहुत नजदीक काम कर था। जबकि दो साथी कर्मचारी इस घटना में बाल बाल बच गए। कुछ लोगो का यह भी कहना है की अतुल से वह कार्य करवाया जा रहा था, जिसकी उसे पात्रता ही नही थी। जब इस संबंध में जेई ईमरान बेग से पूछा तो उन्होंने बताया की इस संबंध में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है की अतुल क्या कार्य कर रहा था और वह कैसे इसकी चपेट में आया।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज