Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शादी की सालगिरह पर पत्नी को दे दी चाँद पर खरीद कर जमीन

Author Picture
Editor
May 18, 2023 12:38 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मैं अपनी जीवनसंगिनी के लिए चांद तारे तोड़ कर तो नहीं लाकर दे सकता लेकिन चांद पर जमीन खरीद कर तो गिफ्ट कर सकता हूं कुछ नया तोहफा देने की जिद में कर कलाकार कपिल माहेश्वरी ने अपनी पत्नी को नायाब तोहफा शादी की 18 वी  सालगिरह पर 17 मई को  भेंट किया इस तोहफे की चर्चा धार सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हो रही है।

धार में आज सोशल मीडिया पर देर शाम से एक पति के द्वारा पत्नी को दिए गए तोहफे की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। हर कोई इस  गिफ्ट की चर्चा कर रहा था। दरअसल धार के कर सलाहकार कपिल माहेश्वरी की आज 18 वीं शादी की सालगिरह थी । शादी की सालगिरह पर कपिल माहेश्वरी ने अपने परिवार की मौजूदगी में अपनी पत्नी शिखा माहेश्वरी को चांद पर करीब 1 एकड़ जमीन खरीद कर जमीन के कागज उन्हें तोहफे में  दीए। चांद पर जमीन का एक टुकड़ा पाकर शिखा माहेश्वरी के खुशी का ठिकाना ना रहा क्योंकि उनके पति ने उन्हें एक नायाब तोहफा जो दिया था ।

शादी की सालगिरह पर पत्नी को दे दी चाँद पर खरीद कर जमीन
Source : Social Media

 वही कपिल माहेश्वरी का पूरा परिवार भी अपने बेटे के द्वारा बहू को चांद पर जमीन खरीद कर दिए जाने से काफी खुश नजर आया कपिल माहेश्वरी कहते हैं मैं चाहता था कि मेरी पत्नी को मैं एक ऐसी यूनिक चीज गिफ्ट करूं क्योंकि मैं उनके लिए चांद तारे तोड़ कर नहीं ला सकता हूं उन्हें चांद पर जमीन तो दे ही सकता हूं ताकि जीवन पर्यंत यह उनकी याद में बना रहे यह जमीन मैंने अमेरिका की एक संस्था लूनर इंटरनेशनल से जो कि न्यूयॉर्क में है मुझे पता लगा कि वह चांद पर जमीन बेच रही है तब मैंने 1 एकड़ जमीन के लिए अप्लाई किया और उनसे मोल भाव भी किया 1 महीने की प्रोसेस के बाद मैं यह जमीन ले पाया हूं।

कपिल की पत्नी शिखा माहेश्वरी कहती है यह तोहफा पाकर बहुत खुश हूं उन्होंने कहा कि मैंने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कभी गिफ्ट मिलेगा यह मेरे लिए अमेजिंग गिफ्ट है यह मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट गिफ्ट है यह हमेशा मुझे कहते थे कि चांद तारे तोड़ लाएं यह हमेशा अक्सर इसी तरह की बात करते थे हमारी शादी को 18 साल हो गए हैं मेरे लिए चांद पर  जमीन खरीदना बहुत बड़ी बात है मेरे लिए तो यही मेरे चांद है यह जहां है वही मेरा आशियाना है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज